फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle imposed on the misdemeanor charge of student

छात्रा ने चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sun, 14 Aug 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 14 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने अपने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ा रही है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है। पीड़ित का कहना है कि पांच जुलाई की सुबह वह गन्ने के खेत में काम कर रही थी। तभी रिश्ते के चाचा ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और दुष्कर्म किया। पता लगने पर पहुंचे परिवार वाले छात्रा को बेहोशी की हालत में उठाकर घर ले गए। फिर उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा और उसकी पत्नी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिला अस्पताल में होश आने पर छात्रा ने दुष्कर्म की जानकारी परिवारीजनों को दी। इस पर परिवारीजन दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने भुता थाने गए तो पुलिस ने लौटा दिया।
विज्ञापन

आरोपी 35 वर्षीय बृजपाल छात्रा के पिता का भाई लगता है। इस मामले में एसओ भुता का कहना है कि आरोपी और किशोरी के बीच गन्ने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के पेट में पैर से बार कर दिया, जिससे उसे खून की उल्टी आई थी। जबकि पिता का कहना है कि शर्म और बदनामी के डर से पहले यह बात उनकी बेटी ने छुपा ली थी। इस मामले में एसएसपी के पेशकार इंस्पेक्टर सुनील पचौरी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसओ भुता को जांच निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed