फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trying to lay murdered

कुकर्म की कोशिश पर हत्या कर दी

Sat, 27 Feb 2016 01:56 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 27 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
बरेली। राजीव कुंज कॉलोनी के विपिन टंडन की हत्या में मॉडल टाउन के ट्रांसपोर्टर गुलजीत सिंह के बेटे जोरावर को पुलिस ने कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया। जोरावर का कहना है कि नशे में पहले विपिन ने उसे जबरन चिकन खिलाने की कोशिश की, विरोध करने पर उसने उसको थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विपिन कुकर्म की कोशिश करने लगा तो वह आपा खो बैठा। आरोपी पर पहले उसने ईंट से और बाद में बोतल के हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार को प्रेमनगर इलाके की राजेंद्र नगर से सटी राजीवकुंज कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विपिन कुमार की उसके ही छत पर कांच की बोतल घोंपकर हत्या होने के दिन से ही आखिरी कॉल करने वाले जोरावर को कातिल माना जा रहा था। शुक्रवार को जोरावर कचहरी में अपने पिता के साथ अदालत में हाजिर होने की फिराक में पहुंचा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कुबूल करके पूरी घटना का खुलासा कर दिया। कहने लगा प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि विपिन के नशे में जोरावर को चिकन जबरन खिलाने की कोशिश करने पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद उसने उसने कुकर्म करने की कोशिश की। जिससे गुस्सा होकर जोरावर ने पहले विपिन के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। बाद में उसने बोतल तोड़कर उसने उसके गले पर हमला करके जान से मार डाला और फरार हो गया था।
विज्ञापन


जोरावर का कबूलनामा
-जोरावर ने बताया कि हत्या से चार दिन पहले ही उसकी डेलापीर की मॉडन शॉप पर शराब पीने के दौरान हुई थी। जोरावर ने दो दिन पहले उससे 100 रुपये उधार लेकर कहा था कि कमरे की जरूरत हो तो बताना। हत्या के एक दिन पहले वह सुबह साढ़े सात बजे पिता से एक घंटे में लौटने का बहाना करके बाइक लेकर आया था। शाम को साढ़े चार बजे घर वापस लौटा तो पिता ने डांटकर भगा दिया। वहां से घूमता हुआ वह फिनिक्स मॉल पहुंच गया। इसी बीच साढ़े सात बजे विपिन से कमरे के बारे में बात की तो कहने लगा गलैक्सी होम आ जाओ। रात को वह उसके सोने का इंतजाम कर देगा। साढ़े दस बजे उसने उसकी घर में चुपचाप एंट्री कराकर छत पर पहुंचा दिया। दोनों ने छत पर बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद विपिन घर से चिकन ले आया और जबरन उसे चिकन खिलाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने उसके थप्पड़ मार दिए। उसने भी उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। इसके बाद जैसे ही सोने के लिए लेटा विपिन कुकुर्म की कोशिश करने लगा। वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया। इस पर उसने पानी की टंकी के ऊपर से ईंट उठाकर विपिन के सिर में मार दी। उसने बोतल से हमला किया तो उसने फिर से ईंट मार दी। इसके बाद बोतल से उसके गले पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद जोरावर शहर में ही घूमता रहा।     
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed