फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three killed as van hits tree

पेड़ से टकराई वैन, मासूम समेत तीन की मौत

Sun, 29 Apr 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sun, 29 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
three killed as van hits tree
van
टनकपुर हाईवे पर पीलीभीत में गत्ता फैक्ट्री के पास शनिवार तड़के करीब चार बजे बेटे का मुंडन कराके पूर्णागिरी से लौट रहे अलीगंज के परिवार की मारुति वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 10 साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पीलीभीत कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से परिवार के लोग उन्हें रेफर कराकर बरेली ले आए।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अंतपुर निवासी हाकिम सिंह पीडब्ल्यूडी में मेठ हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह परिवार के साथ मारुति वैन से अपने दो साल के बेटे राजन का मुंडन संस्कार कराने के लिए मां पूर्णागिरि दरबार गए थे। माता के दर्शन और मुंडन संस्कार कराने के बाद सभी देर रात वैन से घर लौट रहे थे। गाड़ी हाकिम सिंह के पड़ोसी सुनील सक्सेना चला रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे पीलीभीत में गत्ता फैक्ट्री के पास पहुंचने पर मारुति वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में हाकिम के 10 वर्षीय बेटे राहुल, 32 वर्षीय दीवान सिंह, 30 वर्षीय ज्ञाना देवी पत्नी गजनी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय हाकिम सिंह, उनकी 42 वर्षीय पत्नी सीमा, 18 वर्षीय बड़ा बेटा बॉबी, सतीश और ड्राइवर सुनील घायल हो गए। पुलिस का मानना है कि ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed