{"_id":"5952b2a14f1c1bcb058b473f","slug":"then-throw-the-straw-four-times-a-pack-of-four-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मल फेंक कर सराफ से चार लाख की टप्पेबाजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर मल फेंक कर सराफ से चार लाख की टप्पेबाजी
भमोरा।
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
फिर मल फेंक कर सराफ से चार लाख की टप्पेबाजी
- फोटो : फिर मल फेंक कर सराफ से चार लाख की टप्पेबाजी
दो दिन में बाइक सवार बदमाशों ने दो सराफ की दुकानों की सीढ़ी पर मल डालकर लाखों का सोना-चांदी लूटकर पुलिस को चुनौती दी है। मंगलवार को भमोरा के बल्लिया में नितिन लखन ज्वैलर्स की सीढ़ी पर मल डालकर सराफ को गुमराह कर दिया गया। वह सफाई की कोशिशों में रहा, जब बदमाशों ने काउंटर पर रखे थैला लेकर हाईवे पर भाग निकले। सनसनीखेज वारदात के बाद जनपद की पुलिस लाल रंग की पल्सर सवार बदमाशों को तलाशती रही, लेकिन सुराग नहीं मिला। भमोरा थाने में मुकदमा लिखा गया है।
गांव बल्लिया निवासी हरीश कुमार वर्मा के बेटे लखन वर्मा मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे अपनी डप्टा रोड स्थित नितिन लखन ज्वैलर्स दुकान पर पहुंचे थे। उनके पास एक थैला में करीब पांच किलो चांदी, 70 ग्राम सोना और 32 हजार की नगदी थी। दुकान के दरवाजे पर बनी सीढ़ी के पास मल पड़ा देखकर दुकान का शटर खोला और थैला काउंटर पर रख दिया। वह मैला साफ करने के लिए पड़ोस में लगे नल से पानी लेने चले गए।
बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा बदमाश
बताते हैं कि दुकान से कुछ दूर पल्सर बाइक पर दो बदमाश खड़े थे। सराफ को दुकान से हटते देखकर एक बदमाश काउंटर पर आया और बैग उठाकर बाइक पर जा बैठा। दोनों बदमाश बाइक से देवचरा की ओर भाग निकले। दुकानदारों ने शोर मचाया। लखन भी भागते हुए दुकान पर पहुंचे। दुकानदार बाइक लेकर लुटेरों के पीछे भागे। एसओ भमोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
29 थानों की पुलिस पांच घंटे ढूंढती रही लाल पल्सर
पुलिस ने लखन को साथ लेकर इलाके में कांबिंग शुरू कर दी पर शातिरों का पता नहीं लगा। एसओ बाइक की लोकेशन के हिसाब से पहले मिलक मंसाराम और बाद में क्षेत्र के गांव मकरंदपुर धाराजीत पहुंचे। मकरंदपुर निवासी साधुराम ने बताया कि कुछ देर पहले रामचंद्र की दुकान के बाद एक काले कलर की पुलिस लिखी पल्सर खड़ी थी। जब तब सराफ वहां पहुंचे, बाइक वहां नहीं मिली। मौके पर पहुंचे सीओ आंवला संतोष कुमार ने भी पड़ोसी दुकानदारों से घटना की जानकारी ली।
दो दिन पहले भोजीपुरा में सात लाख की टप्पेबाजी
बीती 25 जून को पीपलसाना चौधरी में गन्ना समिति भोजीपुरा के चेयरमैन के बेटे हरिओम की दुकान पर मल डालकर बदमाशों ने सात लाख के सोने-चांदी की टप्पेबाजी अंजाम दी थी। चार महीने पहले भी बल्लिया में सराफ रामनिवास वर्मा की दुकान से लुटेरों ने बैग छीनकर भागने का प्रयास किया था। लुटेरे खुद को घिरा देखकर तमंचों से फायरिंग करते निकल गए।
देवचरा चौराहा पर गिरा बदमाशों का चश्मा
लखन वर्मा ने पहले दस किलो चांदी, 70 ग्राम सोना और 25000 रुपये बैग में होने की जानकारी पुलिस को दी। बाद में उनके पिता ने दस नहीं बल्कि पांच किलो चांदी बैग में होना बताया। आधी चांदी उन्होंने दूसरी दुकान पर रोक ली थी, जिसकी लखन को जानकारी नहीं थी। भागते हुए बदमाशों का चश्मा देवचरा चौराहा के पास गिर गया था।
दो दिनों में यह दूसरी वारदात है। एक जैसा तरीका अपनाया है। सराफाओं को भी थोड़ा सावधान रहना चाहिए। बदमाशों को पकड़ने के लिए हमने क्राइम ब्रांच को लगा दिया है।
- रमेश भारती, एसपी क्राइम