फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then the university environment is hot with tampering

फिर छेड़छाड़ से विश्वविद्यालय का माहौल गर्म

Fri, 13 Oct 2017 02:09 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 13 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एलएलएम फाइनल ईयर की छात्रा से रुहेलखंड विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में छेड़छाड़ किए जाने का मामला अभी गर्म है। इसी बीच विश्वविद्यालय परिसर में छेड़छाड़ की एक और घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर फिर सवाल खड़े कर दिए। बृहस्पतिवार को बाइक लेकर कैंपस में घुसे तीन बाहरी लड़के बीटेक की छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें गंदे इशारे करते हुए भाग निकले। प्रवेशद्वार के पास खड़े विश्वविद्यालय के छात्रों ने जब बाहरी लड़काें की यह हरकत देखी तो हंगामा करते हुए सुरक्षा कर्मियाें को खूब हड़काया। घटना की विश्वविद्यालय प्रशासन को जानकारी दे दी गई है।
कुछ दिन पहले ही विश्वविद्यालय परिसर के केंद्रीय पुस्तकालय के पास एलएलएम की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने ही छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद परिसर में छात्रों ने खूब हंगामा किया था। आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई और परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी आवाज उठाई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर छेड़छाड़ की घटना सामने आ गई। बीटेक की तीन छात्राओं से बाहरी लड़कों ने कैंपस के अंदर घुसकर छेड़छाड़ की लेकिन सुरक्षा कर्मी तमाशबीन बने रहे। 
विज्ञापन


छेड़छाड़ के बाद गठित हुई आंतरिक शिकायत समिति, आज होंगे एलएलएम छात्रा के बयान
यूजीसी ने 5 जुलाई 2016 को आदेश जारी किया था कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लैंगिक उत्पीड़न से बचाने के लिए लैंगिक निस्तारण निषेध विनियम-2015 लागू कर ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए आंतरिक शिकायत समिति का अनिवार्य रूप से गठन किया जाए। इसी विनियम में यह भी प्रावधान था कि पुस्तकालयों और प्रयोगशालाओं में सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं, लेकिन यूनिवर्सिटी में यूजीसी का यह आदेश साल भर से दबा पड़ा था। अब एलएलएम की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद कुलपति के आदेश पर नौ सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति बनाई गई। इसमें शिक्षकाें के अलावा एनजीओ के सदस्य और अन्य लोग भी शामिल हैं। इस कमेटी के सामने शुक्रवार को छेड़छाड़ का शिकार हुई एलएलएम छात्रा के बयान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे 
एलएलएम छात्रा से छेड़खानी के बाद विश्वविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही जा रही थी, लेकिन अभी तक मुख्य गेट पर ही कैमरे नहीं लग पाए हैं। इसके अलावा चेकिंग भी नहीं हो रही है। इससे बाहरी लड़के बेरोकटोक कैंपस में घुस जाते हैं।
 

छुट्टी से पहले ही घर गए एलएलएम के विद्यार्थी
विश्वविद्यालय में पुलिस की जांच जारी
एलएलएम की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद पुलिस विश्वविद्यालय में लगातार छानबीन कर रही है। इस बीच एलएलएम के कई विद्यार्थियों से भी लगातार पूछताछ की गई है। पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए एलएलएम के ज्यादातर विद्यार्थी कक्षाएं छोड़कर अपने घर चले गए हैं। विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रह रहे एलएलएम फाइनल ईयर के अब नौ और फर्स्ट ईयर के 11 ही विद्यार्थी रह गए हैं। 40-45 विद्यार्थी दिवाली की छुट्टी होने से पहले ही घर चले गए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने भी परिसर में छात्राआें से घटना के बाबत पूछताछ की। उधर, पुलिस ने कासगंज के रहने वाले आरोपी छात्र अलंकार उपाध्याय की तलाश में बृहस्पतिवार को भी कई जगह दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।  

 

कोट 
आज हुई घटना की किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है लेकिन मामला मेरे संज्ञान में है। सुरक्षा कड़ी करने के लिए कह दिया गया है। बाहरी छात्राें का विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश रोकने की पूरी कोशिश की जाएगी। 
- प्रो. अनिल शुक्ला, कुलपति, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed