{"_id":"5931bddf4f1c1b7873bdb744","slug":"then-in-the-university-s-pg-hostel-spicy-wine-drinks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो विवि के पीजी हॉस्टल में छलकते हैं शराब के प्याले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो विवि के पीजी हॉस्टल में छलकते हैं शराब के प्याले
बरेली।
Updated Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
... then in the university's PG hostel Spicy wine drinks
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल्स के लिए दो दिन पूर्व ही 41 नियमों वाली नियमावली तैयार की गई, पर हैरत की बात यह है कि दो दिन के भीतर ही सारे नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं। शुक्रवार को विवि के पीजी हॉस्टल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हुईं, जिसमें हॉस्टल में कई जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी नजर आईं।
इन दिनों अवकाश चल रहा है तो कम ही छात्र यहां हैं, पर बड़ी संख्या में यहां मूल्यांकन को आने वाले शिक्षक ही आते-जाते रहते हैं। छात्रों का कहना है कि रात में शिक्षक यहां जमकर शराब पीते हैं। यहां कोई देखने वाला नहीं। तीन तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें एक जगह टेबल पर बीयर की कैन रखी थी, दूसरी तस्वीर बरामदे की है जहां दो खाली बोतलें रखी थीं। तस्वीरों से यह तो साफ है कि विवि के इस हॉस्टल में शराब के प्याले रात में खूब छलकते हैं। फिर चाहें इसके दोषी छात्र हों या फिर रहने वाले शिक्षक, यहां जांच का विषय है।
नियमावली के अनुसार अगर कोई मादक या आपत्ति जनक सामग्री पाई जाती है तो छात्र पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विवि प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
चीफ वार्डन प्रोफेसर जेटली का कहना है कि उनके संज्ञान में इस तरह की बात नहीं है। अगर ऐसा है तो बात गंभीर है। वार्डन से जवाब तलब किया जाएगा। हॉस्टल का निरीक्षण भी किया जाएगा। जो दोषी होगा जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।