{"_id":"570eaa9b4f1c1bd1644a6baa","slug":"the-truck-crushed-student-cyclists","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर-बीसलपुर रोड पर मड़ोरा जाने वाले संपर्क मार्ग में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सातवीं के छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 13 वर्षीय छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पीट दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी लिखाई गई है।
सिमरा केशोपुर गांव के राजेंद्र प्रसाद गंगवार को बेटा अवनीश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर कुआंडांडा में पढ़ता था। दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से आ रहा था। मड़ोरा मोड़ भट्टा के पास फरीदपुर की ओर से आ रहे ट्रक यूपी 30 ए 7853 ने उसे टक्कर मार दी। उसके साथ दो साइकिलों में चल रहे बच्चे बाल-बाल बचे। अवनीश की मौके पर ही सांसें थम गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग दौड़े तो ड्राइवर बीसलपुर निवासी मुहम्मद आसिफ ट्रक लेकर भाग गया। उन्होंने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई की गई फिर पुलिस को सौंप दिया। छात्र की मौत पर घर में कोहराम मच गया। छात्र के पिता किसान हैं। उसका बड़ा भाई इसी स्कूल में आठवीं में पढ़ता है।