फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The seven- year-old girl arrested in wedding ceremony

शादी समारोह में सात साल की बच्ची का दबोचा

Sun, 01 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 01 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने टेंट के पीछे ले जाकर दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की शिकायत लेकर परिवार वाले आरोपी के घर गए तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। घरवालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को बाजार में घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल कराया गया जिसमें उसके साथ जबरदस्ती की पुष्टि हो रही है लेकिन बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की रात करीब एक बजे की है। थाना नवाबगंज इलाके के एक गांव में सात साल की मासूम बच्ची के घर के पड़ोस में बारात आई थी। इसमें डीजे पर बाराती थिरक रहे थे। बच्ची भी देखने के लिए पहुंच गई। बारात में शामिल होने आया कहारान बस्ती निवासी रिश्तेदार गंगाराम का बेटा हरीश बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने टेंट के पीछे अंधेरे में ले गया। वहां उसने मासूम को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बदहवास घर पहुंची बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। माता-पिता इस मामले की शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिवार वाले उल्टे गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। 
विज्ञापन

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि शिकायत करने पर जान से मार डालेंगे। शनिवार को परिवार वाले ब्लाक प्रमुख के साथ बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक मुकेश शर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर हरीश, गेदन लाल, मुकेश, राकेश व शिवचरन के विरुद्ध 376, 3/4 पाक्सो एक्ट एवं 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा और उनकी टीम ने बच्ची के पहचान लेने पर बाजार में घूम रहे हरीश को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरी डिटेल लेकर एसएसपी के पास पहुंच गए। यहां एएसपी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में किया दुष्कर्म का प्रयास
-पुलिस के मुताबिक आरोपी हरीश की शादी अभी तक नहीं हुई है। वह नशे का आदी है। शुक्रवार की रात को शराब के नशे में हरीश पर हैवानियत सवार हुई और वह उसे टेंट के पीछे अंधेरे में में ले गया था। इससे पहले भी कई बार महिलाओं से अभद्रता के आरोप  में हरीश की गांव में भी पिटाई हो चुकी है।
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed