फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The nutan bid, the fragrance has become a marriage

नूतन बोली, खुशबू बनकर कर लिया है निकाह

Sun, 31 Jan 2016 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 31 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के युवक-युवती घर से भागकर इलाहाबाद जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। लड़की के परिवारवालों ने मुकदमा दर्ज कराया तो वह युवक को बचाने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर यहां पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए युवती का एक्सरे कराया है। सोमवार को उसको बयान दर्ज कराने अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

  मामला इज्जतनगर क्षेत्र के परवाना नगर का है। यहां का युवक रिजवान कारचोबी का काम करता है। उसका क्षेत्र की ही हाईस्कूल पास युवती नूतन से पांच साल पहले संपर्क हुआ। रिश्ता गहरा हुआ तो दोनाें ने शादी का फैसला कर लिया। 17 जनवरी, 2016 को दोनों घर से भाग निकले। लड़की पक्ष ने रिजवान के खिलाफ नूतन को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसकी तलाश ही कर रही थी कि शनिवार को युवती हाईकोर्ट का आदेश लेकर थाने पहुंच गई। उसने इलाहाबाद में की गई लव मैरिज का सर्टिफिकेट दिखाया। लड़की का कहना है कि उसकी जन्म तिथि 12 फरवरी, 1996 है। इस हिसाब से वह बालिग है और उसका अपहरण नहीं हुआ। उसने अपना नाम भी बदलकर खुशबू रख लिया है। लव मैरिज के साथ ही निकाह भी कर लिया है। इस पर पुलिस ने उसका अदालत में बयान कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लड़की का जिला अस्पताल में एक्सरे कराया गया है। अब सोमवार को उसे कलमबंद बयान के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत का जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र कुमार , उपनिरीक्षक
0
रिजवान बोला, रोहित बनने को तैयार हूं
रिजवान का कहना है कि प्यार से बढ़कर उसके लिए कोई चीज नहीं है। अगर नूतन उसके लिए खुशबू बन गई तो वह भी उसके लिए रोहित बनने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed