फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The money was taken away from the passbook of another, caught

दूसरे की पासबुक से निकाल रहा था रकम, पकड़ा गया

Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
The money was taken away from the passbook of another, caught
The money was taken away from the passbook of another, caught - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सर्किट हाउस चौराहे के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से हरदोई के एक युवक ने दूसरे की पासबुक से बीस हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन कैशियर ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पास से निकासी फार्म और पासबुक बरामद हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बैंक ऑफ इंडिया में बबलू निवासी ग्राम कुईया, थाना पिहानी, जिला हरदोई पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक उसके पास खाता धारक विपिन कुमार के नाम से बीस हजार रुपये निकालने को निकासी का फार्म भरा हुआ था। हाथ में पासबुक थी, जिस पर विपिन के स्थान पर बबलू का फोटो लगा था। बबलू ने जैसे ही पासबुक के साथ निकासी फार्म बैंक अफसरों को दिया, कैशियर को शक हो गया। कैशियर ने अपने डाटा से बैंक की पासबुक पर लगा फोटो देखा तो बदला हुआ था। निकासी फार्म के हस्ताक्षर भी मेल नहीं खा रहे थे। कैशियर ने बबलू से सवाल किए तो वह फंस गया। इस पर उसे बैंक में पकड़कर बैठाकर पुलिस को बुला लिया। चौकी चौराहा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार राणा ने  युवक से पूछताछ की। उसका कहना है कि उसे एक हजार रुपये देकर बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति ने भुगतान कराकर लाने को कहा था। पुलिस के पकड़े जाने के बाद आरोपी भाग गया होगा। इसके बाद पुलिस अब बबलू के दूसरे साथी की भी तलाश कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भिजवा दिया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed