फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bullet entered the house of the student movement in the chest

घर में घुसकर छात्र के सीने में उतार दी गोली

Thu, 21 Apr 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला बरेली Updated Thu, 21 Apr 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
The bullet entered the house of the student movement in the chest
हत्या - फोटो : अमर उजाला बरेली
तय्यतपुर गांव में मंगलवार आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने बरेली कॉलेज से बीएसएसी कर रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले उसकी पिटाई की फिर सीने में गोली मारी। हत्यारे मौके पर तमंचा छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस प्रेम कहानी के एंगल से भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

वारदात मंगलवार रात की है। बीसलपुर रोड पर स्थित तय्यतपुर गांव के किसान वीरेंद्र सिंह पटेल का 20 साल का बेटा अनुराग मोहन उर्फ आदेश पटेल अपने घर में सो रहा था। रात करीब दो बजे हत्यारे पड़ोसी राजेंद्र सिंह के मकान के जीने से आदेश के कमरे में आ गए। उन्होंने आदेश की पिटाई की और सीने में गोली मार दी। आंगन में सो रही मां प्रेमवती फायर की आवाज से जाग गई। आदेश लड़खड़ाता हुआ आंगन में आया और हत्यारों को ललकारने लगा। उसके तुम हमें मारने आए हो कहते ही हत्यारे ने उसके सीने में एक और गोली मार दी। आदेश मौके पर ही ढेर हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह  मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी की। मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। आदेश के पिता वीरेंद्र पटेल ने बताया कि वह पड़ोस के मकान में सो रहे थे। घटना के समय बिजली गुल थी। सामने आने पर वह दो बदमाशों को पहचान लेंगे।  पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। टीमें खुलासे में लगी हुई हैं। कुछ सुराग भी मिल रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे।  
विज्ञापन

लड़की के परिवार वाले घर छोड़कर भागे
हत्या के पीछे आदेश की गांव में दूसरी बिरादरी की लड़की से प्रेम कहानी भी सामने आ रही है। लड़की के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने गांव में फोर्स तैनात कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में जाने का था सपना
आदेश ने इसी साल बरेली कॉलेज से बीएससी दूसरे साल की परीक्षा दी थी। उसका सपना सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का भी था। 
किसके इशारे पर गुल हुई बिजली
तय्यतपुर गांव में रंजिशन आधा दर्जन हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें से कई हत्याओं के वक्त पर अचानक बिजली गुल हो जाती है। नकटिया बिजलीघर में हत्या करने वाले सेटिंग कर लेते हैं या यह महज इत्तेफाक है। आदेश पटेल की हत्या के समय भी किसी ने बिजली घर फोन करके शट डाउन लिया था। उसने कहा था कि सड़क पर बिजली के तार टूटकर गिर गए हैं। बिजली गुल होते ही तारों को सड़क किनारे कर देंगे। इसकी वजह से आदेश की हत्या से दस मिनट पहले ही पूरे गांव की बिजली गुल हो गई थी, लेकिन कोई शट डाउन लेने वाले का नाम बताने को तैयार नहीं है। जबकि सच्चाई यही है कि बिजली गुल होने के बाद ही हत्यारे आदेश के कमरे में घुसे थे। पुलिस को शक है कि हत्या में शट डाउन लेने वाला भी शामिल हो सकता है। पुलिस रात में ड्यूटी करने वाले बिजली कर्मियों की कॉल डिटेल भी निकाल रही है। 
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हो चुकी है
23 मई 2009 को कमुआ मोड़ पर पिटूं की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसके बड़े भाई संतोष पटेल की हत्या 29 दिसंबर 2012 को हुई। जबकि पिता शेर सिंह की हत्या छह जून 2015 को गोली मारकर की गई। 

संदिग्धों की कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
पुलिस आदेश की हत्या में संदिग्ध कहे जाने वाले लोगों के मोबाइल नंबर जुटाने के बाद कॉल डिटेल खंगालने में जुटी हैं। आदेश की अक्सर एक लड़की से फोन पर बात होती थी। उसके बारे में भी पता कराया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गांव की ही एक लड़की से आदेश के प्रेम संबंध थे। यह लड़की के परिवार वालों को नागवार गुजर रहे थे इसलिए वह भी आदेश के दुश्मन बने हुए थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed