फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Taxi driver murdered corpse thrown on railway line

टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर लाश रेलवे लाइन पर फेंकी

Wed, 31 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 31 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
इज्जतनगर इलाके के नगरिया कला गांव के एक युवक की हत्या करने के बाद लाश रेलवे पटरी पर फेंक दी गई। सोमवार शाम वह शाहजहांपुर जाने को कहकर घर से निकला था। पत्नी ने मृतक के तीन साथियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया कला गांव निवासी करीब 40 वर्षीय जुल्फिकार टैक्सी ड्राइवर था। पत्नी मेहताब ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे जुल्फिकार के मोबाइल पर पड़ोस के गांव भूड़ा निवासी नन्हें ने फोन किया था। इसके बाद वह शाहजहांपुर जाने को कहकर घर से चले गए। रात में करीब दस बजे बहनोई भीकमपुर गांव निवासी नन्हें खां ने फोन किया तो जुल्फिकार ने खुद को शाहजहांपुर में बताया था। इसके बाद जुल्फिकार के साथ क्या हुआ परिवार वालों को नहीं मालूम।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब छह बजे इज्जतनगर इलाके में कत्था फैक्ट्री रेलवे क्रासिंग संख्या 236 ए के पास ट्रैक पर जुल्फिकार की लाश पड़ी थी। उधर से गुजर रहे नगरिया कला निवासी सद्दाम ने शव की पहचान करने के बाद फोन करके परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवारीजन, प्रधान बजरुल कमर अंसारी और तमाम ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने देखा तो जुल्फिकार के सिर में चोट लगी हुई थी। उसकी शर्ट, मोबाइल और पर्स गायब था। इसी बीच इज्जतनगर प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर जा पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी मेहताब का कहना है कि उसके पति जुल्फिकार को मारा गया है। वह घर से निकलने के बाद भूड़ा गांव नन्हें की कबाड़ की दुकान पर गए थे। वहां से नन्हें, घंघोरा घंघोरी गांव के शकील व कल्लू के साथ डिजायर कार में शाहजहांपुर गए। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने जुल्फिकार की हत्या कर दी। मेहताब की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में नन्हें कबाड़ी, कल्लू और शकील के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जुल्फिकार की आरोपी नन्हें, कल्लू, व शकील से दोस्ती थी। उनकी तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वे घर में नहीं मिले। ट्रैक पर लाश होने की वजह से 32 मिनट बरेली सिटी-लालकुआं ट्रेन खड़ी रही

जुल्फीकार के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक जुल्फिकार के खिलाफ थाना इज्जतनगर में चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसमें उसकी पुलिस को तलाश थी। इसी मुकदमे में नामजद उसका भाई राजू जेल में है। रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में जुल्फिकार के खिलाफ आरपीएफ थाने में कई मुकदमे हैं। मथुरा पुलिस को भी जुल्फिकार की तलाश थी।


  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed