फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tantrik

तांत्रिक बोला, पत्नी को छोड़ जाओ, पैसा ले आओ

Fri, 02 Jan 2015 09:52 PM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 02 Jan 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
tantrik
बीमार पत्नी का झाड़ फूंक कराने तांत्रिक के पास जाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। तांत्रिक पत्नी से गलत नीयत से पेश आया। उसने 11 रुपये की डिमांड कर पत्नी को उसके पास छोड़ जाने को कहा। इसका विरोध किया तो तांत्रिक मारपीट पर उतारू हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।  
विज्ञापन

आरटीआर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी बीमार चल रही है। टोना टोटके के शक में वह पत्नी को मथुरापुर के तांत्रिक के पास ले गया। तांत्रिक ने झाड़ फूंक कर पति से 11 सौ रुपये देने की बात कही। व्यक्ति के असमर्थता जताई तो तांत्रिक ने कहा कि पत्नी को उसके पास छोड़ जाओ और घर से पैसा ले आओ। आरोप है कि इसका विरोध करने पर तांत्रिक झगड़े पर आमादा हो गया। व्यक्ति पत्नी को जैसे-तैसे तांत्रिक के चंगुल से छुड़ाकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed