{"_id":"5ac281aeb4149fd28422b59a0d0c8de7","slug":"sucide-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर मास्टर ने फंदे पर लटककर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेलर मास्टर ने फंदे पर लटककर की खुदकुशी
बरेली
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
सुरेश प्रेमनगर इलाके के इंद्रा नगर में सुखराम के मकान में नीचे के कमरे में किराए पर रहते थे। उनकी आईवीआरआई गेट पर कपड़े सिलाई की दुकान है। पत्नी छोटी रानी की चार साल पहले मौत हो गई थी। एक बेटी का उन्होंने विवाह कर दिया, जबकि छोटी बेटी ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह कर लिया था। इससे वह परेशान रहने लगे और शराब के आदी हो गए। मंगलवार सुबह उन्होंने कमरे के अंदर खूंटी से फंदा बांधकर उस पर लटककर जान दे दी। मकान मालिक ने सुरेश के रिश्ते के भतीजे करमपुर चौधरी निवासी आलोक सिंह को बुलाया और धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोला। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन में कमरे में रखी डायरी के एक पन्ने पर सुरेश सिंह का सुसाइड नोट भी लिखा मिला। इसमें लिखा था, ‘मैं अपने आप से परेशान हो गया हूं, इसलिए ये कदम उठा रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। सभी ग्राहकों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।’ पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुरेश की दिल्ली में रहने वाली बड़ी बेटी को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन