{"_id":"585ae43b4f1c1b8e03e3a84d","slug":"student-and-six-girlfriends-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की सहेलियों समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की सहेलियों समेत छह पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Student and six girlfriends Sue
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा मोनिका के खूबसूरत चेहरे से तीनों सहेलियां चिढ़ती थीं। लड़की के भाई प्रताप ने इसी वजह से जलाने की कोशिश करने की आशंका जताई है। जबकि पुलिस का कहना है कि खेल-खेल में मोनिका जल गई। इलाज के रुपयों को लेकर विवाद होने पर बात बिगड़ गई। पुलिस ने मोनिका की तीनों नाबालिग सहेलियों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घटना के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास शुरू कर दिया है।
बारादरी इलाके के वसुंधरा विहार निवासी सावित्री देवी ने बताया कि 10 नवंबर को उनकी नाबालिग पुत्री मोनिका को पड़ोस की ही तीन नाबालिग लड़कियों ने बुलाकर ले जाने के बाद पैट्रोल डालकर उसके कपड़ों में आग लगा थी। जलाने से पहले मोनिका को कमरे में बंधक बनाकर पीटा भी था। मोनिका का सीधा पैर जल बुरी तरह से जलने से हालत नाजुक बन गई है। चीख पुकार सुनने के बाद पड़ोसियों की मदद से किसी तरह मोनिका अपने घर पहुंची तो परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। आग लगाने के बाद सहेलियां तो मौके से भाग गईं, लेकिन उनके परिवार के लोग पूरे मामले को मैनेज करने में लग गए। पहले तो सहेलियों के परिवार वालों ने मोनिका की मां सावित्री को धमकाने की कोशिश की, लेकिन उसने थाने जाकर मुकदमा लिखाने को कहा तो डर गए और इलाज कराने की बात करने लगे। बुधवार को सावित्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने मोनिका की तीन सहेलियों और तीनों के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आग एक सहेली के पिता मुन्ना के घर में लगाई गई थी। मोनिका के भाई प्रताप ने बताया कि एक महीने से मोनिका की सहेलियों के परिवार के लोग इलाज का आश्वासन देकर उन्हें चुप किए थे। उन्हें धमकाया भी जा रहा था, लेकिन अब हम चुप नहीं रहेंगे। आग लगाने की असली वजह का पता अभी तक नहीं लग पाया है। उसकी बहन देखने में तीनों सहेलियों से अच्छी है। इससे भी शायद इसीलिए उसे जलाने की कोशिश की गई है। प्रताप के मुताबिक आरोपी फिर से उन पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
खेल-खेल में मोनिका जल गई थी। इलाज के रुपयों को लेकर विवाद होने पर लड़की की मां तहरीर लेकर आई तो मुकदमा लिखा दिया। अब फिर दोनों पक्षों के लोगों में समझौते की बात चल रही है-आकाश तोमर, एएसपी