फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP councilor Sue sons 34

सपा पार्षद के बेटों समेत 34 पर मुकदमा

Thu, 14 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 14 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रसाद टाकीज के सामने शाहबाद के सपा पार्षद अब्दुल कय्यूम उर्फ मुन्ना की कार का शीशा तोड़ने को लेक र हुए बवाल के मामले में कोतवाली पुलिस समझौते के बाद बैकफुट पर आ गई। फजीहत होने पर तीन दिन बाद पुलिस ने सपा पार्षद के बेटों समेत दोनों पक्षों के नौ लोगों को नामजद करते हुए 34 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली की सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज प्रीति पवार की तरफ से मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला दरोगा ने रिपोर्ट में कहा है कि रविवार को वह अपने क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इस दौरान दोपहर करीब तीन बजे वह न्यू शमा रेस्टोरेंट के पास पहुंची तो वहां भीड़ लगी थी। मौके पर पहुंचकर विवाद का कारण पूछा तो पता लगा कि कार का शीशा टूटने को लेकर विवाद हुआ है। कार के शीशे फैशन प्लस के दुकान के मालिक पार्षद सूर्यप्रकाश गुप्ता के बेटे हिमांशु और उनके नौकर ने तोड़े हैं। कार भी शाहबाद के पार्षद अब्दुल कय्यूम उर्फ मुन्ना की है। वह दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली लेकर पहुंची थी। इसी बीच कुछ शरारती तत्व जो पार्षद मुन्ना के समर्थक थे। जिनमें अजमल, आसिफ, विनोद, शोएब, शाहरुख, जफर, सैंडो, फैजान निवासी शाहबाद और 20-25 अन्य लोगों ने फैशन प्लस की दुकान पर पथराव कर दिया। इनमें पार्षद के बेटे भी शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज से पथराव करने कुछ लोगों को पुलिस ने पहचान लिया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर पर पथराव करने वालों के खिलाफ मुक दमा दर्ज करा दिया है। मामले की विवेचना के दौरान और भी जो नाम आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
झूठ बोलने वाले तो बच गए
-पथराव के बजाए मामूली घटना बताकर आला अफसरों को गुमराह करने वाले कुतुबखाना चौकी इंचार्ज संजय राय तो बच ही गए। उनके खिलाफ अभी तक अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सत्ता से जुड़ा मामला होने की वजह से दरोगा ने इस मामले को दबा लिया था। अफसरों ने भी मामला मामूली समझने के बाद निपटा दिया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed