{"_id":"572a54954f1c1bc5325cd2b4","slug":"son-and-daughter-in-the-battle-over-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे और बहू में प्रॉपर्टी को लेकर जंग शुरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे और बहू में प्रॉपर्टी को लेकर जंग शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 05 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र नगर की किरन दुग्गल की मौत के बाद प्रॉपर्टी को लेकर उनके बेटे नितेश दुग्गल और मझले बेटे की बेवा पत्नी मोनिका दुग्गल में जंग शुरू हो गई है। मंगलवार को नितेश की अर्जी पर आईजी ने मोनिका के खिलाफ मुकदमा लिखने के आदेश दे दिए हैं। बुधवार को मोनिका ने अपने भाई के साथ आईजी से मुलाकात करके इंसाफ की गुहार लगाई। मोनिका को उन्होंने पूरे मामले की छानबीन कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दे दिया।
एक मई को सांई अस्पताल के पास गजेंद्र सिंह पटेल की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की छत पर 56 वर्षीय किरन दुग्गल का शव मिला था। पोस्टमार्टम में उनकी मौत बीमारी से होना बताई गई, लेकिन रात में किरन का अपना घर छोड़कर दूसरे मोहल्ले में जाकर मौत होना पहले ही दिन से संशय पैदा कर रहा है। अगले ही दिन किरन के बेटे नितेश ने मोनिका पर मां की मौत का जिम्मेदार बताकर कार्रवाई करने की मांग करनी शुरू कर दी। वह थाने में मोनिका के खिलाफ तहरीर देने गए, लेकिन वहां उनकी किसी ने नहीं सुनी। नितेश ने आईजी से मिलकर उन्हें किरन का बताकर एक सुसाइड नोट दिखाया। जिसमें मोनिका को ही मौत का जिम्मेदार कहा गया है। आरोप है कि मोनिका किरन का उत्पीड़न करती थी। नितेश का आरोप है कि मोनिका, उनके पिता और भाई के उत्पीड़न से तंग आकर उनकी मां ने आत्महत्या की है। वह दुकान लेने के लिए उन पर दबाव बना रही थी।
नितेश तो किरन के सगे बेटे ही नहीं हैं
मोनिका दुग्गल का कहना है कि नितेश तो उनकी सास के सगे बेटे ही नहीं हैं। उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। जेल से छूटकर आने के बाद वह उसे भी लगातार धमका रहे हैं। उसके पति विकास को भी नितेश ने ही साजिश के तहत मरवा दिया। अब उनकी संपत्ति हड़पने के लिए मुकदमा लिखाना चाहते हैं।