फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggling of Jharkhand, UP, Punjab drug supply

झारखंड से तस्करी, यूपी पंजाब में नशे की सप्लाई

Sat, 22 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 22 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of Jharkhand, UP, Punjab drug supply
पकड़े गए नशे के कारोबारी। - फोटो : बरेली, अमर उजाला
झारखंड से अफीम लाकर यूपी और पंजाब तक सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों को सुभाषनगर पुलिस ने दबोच लिया। तस्करी करके लाई गई अफीम की रकम बैंक खाते में जमा की जाती थी। इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

एसपी सिटी समीर सौरभ ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह अलीगंज इलाके के दो तस्कर बाइक पर शहर की ओर आ रहे थे इन्हें चेकिंग के दौरान रामगंगा तिराहे पर दबोच लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर 1 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े जाने वाले  अलीगंज थाना क्षेत्र के कुंडरिया फैजुल्लापुर निवासी ओमस्वरूप और धनेती खड़कपुर का खुन्नीलाल हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे अफीम झारखंड के रांची जिले से खरीदकर लाते थे। इसकी सप्लाई पश्चिमी यूपी के कई शहरों और पंजाब में करते थे। गौरतलब यह कि तस्कर अफीम का सौदा फोन करके उसकी रकम बेचने वाले के बैंक खाते में जमा कर देते थे। उनके गिरोह में शामिल महिला अफीम लाने में मदद करती थी। एसपी सिटी ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम जमा की जाती थी इनके बारे में छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed