फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sixteen hours into the clutches of Tantric is innocent , trying to rape

सोलह घंटे तांत्रिक के चंगुल में रही मासूम, रेप की कोशिश

Fri, 29 Apr 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 29 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक ने लगुन समारोह से कक्षा दो में पढ़ने वाली दस साल की एक मासूम बच्ची को अगवा करके रेप करने की कोशिश की। मासूम करीब 12 घंटे तांत्रिक के चंगुल में रही। शोर मचने पर पुलिस ने मासूम की तलाश शुरू की तो तांत्रिक उसे मथुरापुर अड्डे के पास छोड़ गया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने सूचना मिलने पर मासूम से घटना की जानकारी की। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना सीबीगंज के एक गांव में शुक्रवार की रात को एक लगुन का कार्यक्रम चल रहा था। लगुन के प्रीतिभोज में उमाशंकर का खाना बनाने का ठेका था।  समारोह का काम देखने के लिए उमाशंकर ने खलीलपुर गांव के सोमपाल यादव को लगा रखा था। सोमपाल यादव तांत्रिक है। उसने रात करीब साढ़े दस बजे परिवार की ही दस साल की बच्ची को अगवा कर लिया। उस समय रात्रिभोज के बाद परिवार के लोग सो गए थे। सुबह जागने पर परिवार के लोगों को बच्ची नहीं मिली तो वे परेशान हो गए। खोजबीन करने पर मालूम हुआ कि उसे आखिरी समय सोमपाल के साथ देखा था। कुछ लोगों ने उसे बच्ची के साथ शिव मंदिर की तरफ जाते देखा भी था। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस में की तो बालिका की खोजबीन शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे बालिका मथुरापुर अड्डे के पास रोती हुई मिली। पुलिस ने बालिका को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल करा दिया। बालिका के गले के पास खरोंच के निशान हैं। मामले में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि सोमपाल की आम शोहरत अच्छी नहीं है। उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की विवेचना की जा रही है। बालिका के कोर्ट में बयान होने के बाद कुछ धाराएं बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


मुरारी है तांत्रिक का गुरु
सोमपाल यादव की आम शोहरत सही नहीं होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई है। वह गांव के मुरारी लाल के पास रहकर तंत्र विद्या सीख रहा था। यहां भी उसने मंदिर पर आने वाली महिलाओं के साथ हरकतें करनी शुरू कर दीं। इससे खफा होकर मुरारी लाल ने उसे भगा दिया। इन दिनों वह गांव के ही वीरपाल सिंह की मछली के तलाब की रखवाली कर रहा था। यहीं से उमाशंकर ने उसे बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले पर नाखून के निशान मिले हैं
-एसओ राकेश सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के गले पर नाखूनों के निशान मिले हैं। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। सोमपाल यादव के खिलाफ अपहरण का मुक दमा लिखकर विवेचना की जा रही है। बालिका के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे उसी आधार पर धाराएं बढ़ाएंगे।       


दहशत में बच्ची, बोल नहीं पा रही
सोलह घंटे तक तांत्रिक के चुंगल में रही लड़की की आंखों में दहशत है। पुलिस ने उससे पूछने की कोशिश की लेकिन वह अपने घरवालों से लिपटकर सुबकने लगती। उसके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed