{"_id":"57c73b1b4f1c1b78292cb704","slug":"sister-was-blackmail-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को कर रहा था ब्लैकमेल, पकड़ा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को कर रहा था ब्लैकमेल, पकड़ा गया
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईवीआरआई में कार्यरत कर्मचारी की पत्नी और उनकी बहन को रिश्ते का भाई ही निजी फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर पिछले पांच महीने से ब्लैकमेल कर रहा था। महिला ने सारा मामला पति को बता कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी तो पुलिस नेआरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी विकास राठी गुड़गांव (हरियाणा) का रहने वाला है। करीब पांच साल तक वह महिला के घर में ही रह रहा था। महिला का आरोप है कि विकास ने इसी बीच उसके और उसके पति के अलावा छोटी बहन के निजी फोटो खींच लिए और वीडियो भी बनाकर अपने लैपटाप में लोड कर ली। जब उन्हें पता लगा और आपत्ति की तो उसने लैपटॉप से फोटो और वीडियो के फोल्डर को डिलीट कर दिया। वह इन्हीं फोटो और वीडियो के जरिए उनसे पिछले छह महीने से ब्लैकमेल करके रुपया ऐंठता रहा । धमकी देता था कि रुपया न देने पर वह फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर डालने के साथ-साथ रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर देगा। महिला ने पूरा घटनाक्रम पति को बताया।
आखिरकार महिला ने थाना इज्जतनगर में तहरीर दी। जिसके आधार पर मंगलवार की रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया। बुधवार को उसे उठा लिया। आरोपी के पुलिस हिरासत में होने की जानकारी मिलने पर महिला भी अपने पति के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी विकास राठी महिला का रिश्ते का भाई है। उसने देहरादून में महिला के पति के साथ मारपीट भी की थी। इस मामले में वहां एनसीआर भी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि महिला के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी का महिला का करीबी नाता है। जल्द ही असलियत का पता लगाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।