फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shops by breaking locks Theft of half a million

दुकानों के ताले तोड़कर साढे़ पांच लाख की चोरी

Sun, 17 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 17 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
बारादरी पुलिस सोती रही और चोर शहामतगंज बाजार में किराना की दो दुकानों के ताले तोड़कर साढ़े पांच लाख रुपये का माल समेट ले गए। व्यापारियों ने तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है। पुराने शहर निवासी फय्याद अली उर्फ रानू की शाहमतगंज चौराहे के पास रजा किराना स्टोर के नाम से दुकान है। चोरों ने शुक्रवार की आधी रात के बाद दुकान के आगे लगे लोहे के एंगिल को तोड़कर शटर उठा लिया। चोर उनकी दुकान से दो लाख रुपये, 40 हजार रुपये का सोने का गिफ्ट, 70 चांदी के सिक्के आदि सामान समेट ले गए। 
विज्ञापन

इसके अलावा फय्याद के पड़ोस में गंगापुर पीलीकोठी निवासी महेश चंद्र की किराना की दुकान है। फय्याद के बाद चोरों ने पड़ोसी के रमेश चंद्र महेश चंद्र किराना स्टोर के गोदाम को निशाना बनाया। चोर तीसरी मंजिल पर बने उनके गोदाम में नकब लगाकर घुस गए और करीब 45 हजार रुपये की नकदी और एक लाख का सामान समेट ले गए। महेश चंद्र शनिवार को दुकान खोलने को पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तो फय्याज अली भी आ गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दोनों ही दुकानदारों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

एलसीडी भी तोड़ डाली
रानू की दुकान में चोरी करने वालों ने कोई जानकार जरूर था। चोरों को शायद पहले से ही पता था कि एसलीडी तोड़ने के बाद सीसीटीवी ठप हो जाएंगे इसलिए उन्होंने आते ही उस पर हमला किया। एलसीडी के साथ उन्होंने दुकान की लाइटें भी तोड़ दीं। चोरों ने आते ही सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed