फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahadon ki maa shamaat

शोहदों की आई शामत

Sat, 08 Apr 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 08 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shahadon ki maa shamaat
बाइकर्स - फोटो : amar ujala
बैंक ड्यूटी जा रही स्कूटी सवार युवतियों के पीछे लगा बाइक सवार युवक उन्हें दस किलो मीटर तक छेड़ता रहा। बाइक से स्कूटी का पीछा करते हुए वह युवतियों पर फब्तियां कसता रहा। रास्ते में एक दरोगा को देख युवतियों ने इशारे से मदद मांगी। इस पर दरोगा ने युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

बरेली की रहने वाली एक युवती अलीगंज और दूसरी युवती गनी में स्थित बैंक में तैनात है। यह दोनों युवती प्रतिदिन बरेली से बैंक ड्यूटी के  लिए स्कूटी से साथ साथ जाती हैं। शुक्रवार साढ़े आठ बजे दोनों युवती स्कूटी से बैंक ड्यूटी के लिए निकली थीं। आंवला के अखा गांव के पास पहुंचते ही एक बाइक सवार शोहदा उनकी स्कूटी के पीछे लग गया। वह युवतियों का पीछा करते हुए उन पर फब्तियां कसता चल रहा था। कई बार उसने अपनी बाइक स्कूटी के आगे लगाकर रास्ता तक अवरुद्ध करने की कोशिश की। युवतियां उससे ऐसी हरकतें करने से मना कर रही थीं, लेकिन वह और ज्यादा उन्हें तंग करता चल रहा था। इससे युवतियां काफी परेशान हो गईं। जब वह गैनी तिराहे पर पहुंची तो यहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा दिनेश सिंह यादव को देख युवतियां उनके पास पहुंची और पीछे आ रहे शोहदे की हरकतों के बारे में उन्हें बताया। दरोगा ने युवक को लिया। उसने अपना नाम पुष्पेंद्र निवासी गांव सुतेरा बताया। उसकी बाइक भी दरोगा ने कब्जे में ले ली। युवक को थाने लाया गया और उसके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed