{"_id":"572516124f1c1b5c0ca9267f","slug":"road-accident-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत
ब्यूराो अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 01 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर रोड पर तेज रफ्तार मिनी बस ने शनिवार रात गनेशपुर के पूर्व प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हंगामे से बचने के लिए तत्काल ही शव प्राइवेट वाहन में रखकर जिला अस्पताल भिजवा दिया।
48 वर्षीय नरेंद्र प्रताप सिंह गनेशपुर के दस साल तक प्रधान रहे हैं। शनिवार रात वह दुनका से बाइक पर गांव वापस लौट रहे थे। दुनका-सुल्तानपुर के बीच भट्ठे के सामने शीशगढ़ दिशा से आ रही महाराष्ट्र नंबर की तेज रफ्तार मिनी बस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। नरेंद्र प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। बस के बोनट का कुछ हिस्सा भी टूटकर मौके पर ही गिर गया। ड्राइवर गाड़ी को भगा ले गया। बाद में शाही थाना पुलिस की सूचना पर बरेली के सीबीगंज थाने में इस बस को पकड़ लिया गया। बस में महाराष्ट्र के लोग थे जो देहात की बाजारों में घूमकर आयुर्वेदिक दवाइयां बेचते हैं।