फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rep

युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप

Mon, 09 Feb 2015 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 09 Feb 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
rep
भोजीपुरा इलाके की युवती को प्रेमनगर इलाके में गाजियाबाद के युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा की एक युवती ने बताया कि शनिवार को वह एक जरूरी काम से गाजियाबाद गई और शाम के समय रोडवेज बस से बरेली लौट रही थी। बस में गाजियाबाद के सूर्यनगर निवासी व्यापारी सतीश चंद्र से उसका परिचय हो गया। सतीश ने उसे बीस हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने की बात कही। रात नौ बजे वह बरेली रोडवेज पर पहुंची। यहां से सतीश उसे राजेंद्रनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में ले गया। युवती का आरोप हे कि सतीश ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुराचार किया। सुबह होश आने पर उसे घर से भगा दिया। रविवार को युवती थाने पहुंची। इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को राजेंद्रनगर में ले जाकर कई घर दिखाए गए, लेकिन वह घर नहीं बता पाई जहां रेप होने की बात कह रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। चूंकि युवती शादीशुदा है, इसलिए रिपोर्ट में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। अब सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने पर उसके अदालत में बयान भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed