फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape victim beaten in front of police in court complex

कचहरी परिसर में पुलिस के सामने रेप पीड़िता को पीटा

Wed, 20 Jan 2016 01:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 20 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
 किला इलाके में रेप पीड़िता को आरोपी और उसके घर वालों ने मंगलवार को भरी कचहरी में निर्ममता से पीट दिया। उसके पेट पर लातें मारीं। कपड़े फाड़ने की कोशिश की, और यह सब हुआ पुलिस के सामने। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। उसने डीआईजी से मिलकर अपनी व्यथा बताई। डीआईजी ने इस मामले में तत्काल सीओ द्वितीय स्नेहलता को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बल्ली मियां की मजार के पास रहने वाले राकिब खान उर्फ वली की बटलर प्लाजा में मोबाइल की दुकान है। उसने अपनी दुकान पर मोबाइल सही कराने आई लड़की को पहले झांसा देकर अपने जाल में फंसाया फिर शादी का वादा कर हवस का शिकार बना लिया। लड़की ने जब शादी के लिए जोर डाला तो वह मुकर गया। लड़की ने 7 सितंबर को आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया था। 10 सितंबर को कोर्ट में बयान हुए इसके बाद मुकदमा रेप की धाराओं में तरमीम हो गया। 16 सितंबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकिब को जेल भेज दिया था। लगभग पौन तीन महीने बाद 2 जनवरी को जमानत हुई। राकिब जमानत पर छूटने के बाद सोमवार को कचहरी पहली तारीख पर गया था। लड़की का आरोप है कि आरोपी और उसके भाइयों ने उसे कचहरी में देखते ही उसकी लात-घूंसों के पिटाई कर दी। उसके पेट पर आरोपी ने कई लातें मारीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाना किला पहुंची तो इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने दो सिपाहियों के साथ पीड़िता को भी आरोपी का घर दिखाने भेज दिया। आरोप है कि इसी बीच राकिब उसके भाई शाहवेज, परवेज भी आ गए। तीनों ने फिर रेप पीड़िता की सिपाहियों के सामने ही पिटाई कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागी। मंगलवार को पीड़िता ने डीआईजी से मिलकर अपना दर्द सुनाया। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ द्वितीय को सौंप दी है। सीओ द्वितीय स्नेहलता ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। उसने रेप करने के आरोपी और उसके भाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के लोगों के भी बयान लेकर रिपोर्ट बनाई जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed