{"_id":"5921c1f94f1c1b4273535f68","slug":"push-in-women-scorched-baby-scorching-on-the-stove","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से धक्का मुक्की में चूल्हे पर गिरा बच्चा झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से धक्का मुक्की में चूल्हे पर गिरा बच्चा झुलसा
बरेली।
Updated Mon, 22 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Push in women Scorched baby scorching on the stove
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरवाजे पर खड़े होकर झगड़ा करते हुए अश्लील हरकतें और गाली-गलौज करने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने महिला से घर में घुसकर मारपीट और धक्का मुक्की की। इस दौरान महिला की गोद में मौजूद उसका साढ़े तीन साल का बच्चा धक्का लगने से जलते चूल्हे पर गिरकर झुलस गया। दंपति उसे लेकर एसएसपी आफिस पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। बच्चे को शहर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के वार्ड तीन माली में गंगा सिंह, पप्पू सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह शनिवार शाम अपने मकान के गेट पर खड़े होकर चार बाहरी दोस्तों से बात कर रहे थे। पड़ोस की महिला सुमन पत्नी सचिन सिंह ने उसके गेट के सामने खड़े होकर आपस में गालीगलौज करने से इन लोगों को रोका। आरोप है कि सभी लोग घर में घुस आए और सुमन से गालीगलौज, धक्का-मुक्की करने लगे। धक्का लगने से सुमन की गोद से साढ़े तीन साल का मासूम बेटा अनमोल हाथों से छूटकर पास में ही चूल्हे पर उबलते चावल के भगौने पर गिर पड़ा। गर्म-उबलते चावल और भगौने का खौलता पानी जिस्म पर गिरने से बालक बुरी तरह झुलस गया। जलने से उसके पेट, पैर-हाथों में गहरे जख्म हो गए हैं। घरवालों ने बच्चे को बरेली के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती करवा दिया है। तहरीर देने पर भी थाने में मुकदमा न दर्ज होने पर पीड़ित दंपति रविवार को झुलसे बच्चे को लेकर एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मिले और मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। हालांकि खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।