{"_id":"5952b5844f1c1ba44f8b48b3","slug":"power-engineers-reach-home-of-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने वाले के घर पहुंच गईं पॉवर एंजिल्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ करने वाले के घर पहुंच गईं पॉवर एंजिल्स
बरेली।
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Power Engineers reach home of tampering
- फोटो : Power Engineers reach home of tampering
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहाड़ापीर में दो पॉवर एंजिल के साथ बाइक सवार शोहदे ने छेड़खानी की। पॉवर एंजिल्स शोहदे के घर पहुंच गईं तो वहां उनके साथ मारपीट की गई। प्रेमनगर थाने की पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंची और मामला थाने में दर्ज किया है। शिव विहार कॉलोनी निवासी दो पॉवर एंजिल ट्रेनिंग के बाद घर वापस लौट रही थीं। ट्रेनर अमित सिन्हा भी छात्राओं से करीब 100 मीटर की दूरी पर पीछे आ रहे थे। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार एक शोहदा दोनों से छेड़खानी करने लगा। जब छात्राओं ने विरोध किया तो शोहदा हाथ पकड़कर खींचने लगा। ट्रेनर मौके पर पहुंचे और मोर्चा लिया तो शोहदा भाग निकला।
लोगों ने बताया कि छेड़खानी करने वाला शोहदा एक मीनार मस्जिद के पास कमरुद्दीन की डेयरी में मिलेगा। सभी पॉवर एंजिल शोहदे के घर अपने ट्रेनर के साथ पहुंची तो वहां वहीं लड़का मिल गया। परिवार से शिकायत की गई तो सभी मारपीट पर उतारू हो गए। घटनाक्रम का वीडियो बना रही एक पॉवर एंजिल पर शोहदे झपट पड़े और मोबाइल छीन लिया। बाद में वीडियो नहीं बनाने की शर्त पर वापस किया गया। इसमे बाद सभी लड़कियां प्रेमनगर थाने पहुंची और अपनी तहरीर सौंप दी।
थाने पहुंची दो बहनें, बोली पकड़ो शोहदों को
अशोक सम्राट नगर की दो सगी बहनें बारादरी थाने पहुंची और बारादरी थाने की पुलिस से गुहार लगाई कि शोहदों को पकड़ो, उनके खिलाफ कार्रवाई करो। दोनों बहनों का आरोप है कि वह नौकरी पेशा है। मोहल्ले के कुछ आवारा लड़कों ने उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। रास्ता रोक लेते है, दुपट्टा खींचते हैं। सिगरेट पीकर उनके मुंह पर धुआं छोड़ते हैं। वह घबराहट की वजह से घर से नहीं निकल रही है। सोमवार को दोबारा उनका रास्ता रोक कर छेड़खानी की गई। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस पहुंची। शोहदे भाग गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई ठोस कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर दोनों बहनों ने बारादरी थाने में पहुंचकर तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
महिला को खींचकर अश्लील हरकत
जोगी नवादा में शाहनूरी मस्जिद के पास रहने वाली एक महिला को बदमाशों ने खींचकर अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले और परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। आरोप है कि महिला के परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई। बारादरी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले में हत्या के केस में आजीवन कारावास सजायाफ्ता मुल्जिम के बेटों की दहशत है। उसके बेटे मोहल्ले के महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। महिला के मुताबिक तीन दिन पहले नौ बजे सुबह वह घर से गोबर लेने के लिए निकली थी। आरोप है कि बदमाश ने उन्हें खींच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गया, तभी आरोपी के साथी भी अंदर से आ गए और पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के परिवार के लोग भी वहां पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया गया। यूपी 100 पुलिस को मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग चुके थे। अब बारादरी थाने में तहरीर सौंपी गई है।
समलैंगिक युवतियां मांगे सुरक्षा
टुण्डला से आई दो समलैंगिक युवतियों ने एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर अपने लिए सुरक्षा मांगी। युवतियों ने अपने परिवार से ही खतरा जताया है। दोनों की तहरीर एसपी सिटी के संज्ञान में आने के बाद इज्जतनगर थाने की पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि टुण्डला निवासी दो युवतियां सोमवार को इज्जतनगर थाने पहुंची थी। दोनों का कहना था कि उनकी बहन का पति गाड़ी में अपने साथियों के साथ टुण्डला आकर उनके साथ छेड़खानी और मारपीट करता है। दबाव बनाता है कि वह देह व्यापार करें। दोनों समलैंगिक युवतियों ने इलाहाबाद कोर्ट मेें भी याचिका दाखिल की हुई है।