फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police say suicide due to suicide

पुलिस ने माना युवती की मौत की वजह आत्मदाह 

Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
दुनका।
दुनका। Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police say suicide due to suicide
बरेली।  - फोटो : बरेली। 
थाना शाही के गांव गनेशपुर में पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। होमगार्ड पिता ने युवती की मौत के बाद पड़ोस के युवक पर घर में घुसकर युवती को जलाकर मार डालने का मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस की जांच में जानलेवा हमले के सबूत नहीं मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक लड़की की मौत की वजह खुद को आग लगाना ही है। अगर होमगार्ड के आरोप झूठे निकलते हैं तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

दुनका चौकी पर तैनात होमगार्ड नोनीराम सोमवार शाम को ड्यूटी पर था। घर पर पत्नी और तीन बेटे, दो बेटियां थीं। पुलिस की पूछताछ और जांच में सामने आया है कि नोनीराम ने 19 वर्षीय बेटी बबली को पड़ोसी के साथ दोस्ती के चलते डांटा था। जिससे गुस्सा होकर बबली ने घर के अंदर बने कमरे में जाकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। नोनीराम ने दरवाजा तोड़कर बबली को बचाया और रात में ही प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी सोमवार रात 12.30 बजे मौत हो गई। 
विज्ञापन

 पिता ने कहा हरिओम ने लगाई आग 
मंगलवार सुबह नोनीराम ने पुलिस को तहरीर सौंपी कि बड़ी बेटी घेर में चार्जिंग पर लगे मोबाइल को लेने गई थी। गांव के हरिओम पुत्र चंद्रसेन से कहासुनी हो गई थी, जिसकी रंजिश में रात लगभग साढ़े नौ बजे हरिओम घर के बाहर बबली को आग लगा दी और भाग गया। छोटी बहन रचना ने हरिओम को देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने की ढाई घंटे छानबीन
सीओ आशुतोष कुमार और एसओ शाही धर्मेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को कई घंटे परिजन और पड़ोसियों से पूछताछ और छानबीन की। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी हरिओम परिवार समेत फरार है।   
पुलिस की जांच में बबली ने की खुदकुशी ::
बच्चे वीडियो में बोले पापा ने डांटा 
- पुलिस ने रात में ही बबली के भाई और बहन से बात की तो उन्होंने वीडियो में कहा कि उनके पिता की डांट के बाद दीदी ने अंदर जाकर आग लगा ली थी। पापा ने दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला था। 
आग बाहर तो अंदर क्यों भागी 
- नोनीराम के मुताबिक बबली को आग घर के बाहर आग लगाई, आग लगने के बाद बबली कमरे की तरफ भागी थी। अमूमन आग लगने के बाद पीड़ित बाहर की तरफ भागता है। सवाल उठता है कि बबली अंदर क्यों भागेगी। 
आग के सबूत सिर्फ कमरे में मिले 
- नोनी राम ने बताया कि बाहर आग लगने के बाद पीड़िता भागती हुई कमरे में पहुंची थी। पुलिस को आंगन में आग के सबूत नहीं मिले हैं। सिर्फ कमरे में ही आग लगने के सबूत मिले हैं। पूरा कमरा काला पड़ गया है। 
कुंडी बाहर से तो दरवाजा क्यों तोड़ा 
- जिस कमरे में आग लगना बताया जा रहा है, नोनीराम के मुताबिक उसमेें बाहर से कुंडी लगी थी। सवाल उठता है कि जब बाहर से कुंडी थी पीड़िता अंदर कैसे पहुंची। कुंडी किसने लगाई और फिर दरवाजा क्यों तोड़ा गया। 
पिता ने भी सौंपा वीडियो 
वहीं सुबह एक वीडियो नोनीराम ने पुलिस को दिया जिसमें पीड़िता जलने के बाद हरिओम सहित एक अन्य पर खुद को अपशब्द कहने की बात कह रही है। पुलिस के मुताबिक नोनीराम ने खुद वीडियो बनाया है। जिसकी जांच की जा रही है।

वादी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मैंने मौके पर जाकर जांच की है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य इशारा कर रहे हैं कि लड़की ने कमरे में खुद को अंदर से बंद करके आग लगाई है। होमगार्ड के बच्चों ने भी बयान दिए हैं कि पिता की डांट के बाद पीड़िता ने खुदकशी की। हमारी जांच जारी है। किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी।  
- आशुतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी मीरगंज 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed