{"_id":"a3684bf2bcdba08d7f8f0eaf92c5752d","slug":"police-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के खेल में बभिया के युवक के कत्ल की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन के खेल में बभिया के युवक के कत्ल की कोशिश
बरेली
Updated Wed, 24 Dec 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खनन के विवाद में बभिया के हिस्ट्रीशीटरों ने युवक के कत्ल की कोशिश की। उसके सिर पर तमंचों की बट से वार किया और चेहरा भी बुरी तरह से घायल कर दिया। ईंटों से उसके पैर कुचल दिए गए। उसके भाई को बंधक बनाकर बदमाश बीस हजार रुपये भी लूट ले गए। युवक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पाताराम समेत चार लोगों के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज की है।
घटना कैंट इलाके के बुखारा मोड़ से कुछ आगे स्थित रवि साधना कॉलोनी के पास मंगलवार रात साढ़े आठ बजे हुई। बभिया निवासी रवींद्र, देवेंद्र गूजर आदि के तीन चार ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी खनन में चलते हैं। यह लोग बभिया से खनन करके रवि साधना कॉलोनी और लालफाटक में बन रहे मकानों में मिट्टी डालते हैं। देवेंद्र गूजर मंगलवार रात शहर से ट्रैक्टरों में डीजल भरवाने के लिए किसी से बीस हजार की रकम उधार लेकर लौट रहा था। साथ में उसका भाई नन्हें भी था। वे साधना कॉलोनी के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें आधा दर्जन बदमाशों ने घेर लिया। देवेंद्र गूजर की जमकर पिटाई की। तमंचों की बट से सिर पर वार किए और चेहरा भी जख्मी कर दिया। देवेंद्र के पैर भी ईंटों से कुचल दिए गए और बीस हजार रुपये लूट कर भाग गए। नन्हें ने बताया कि बदमाश उनसे ट्रैक्टर ट्राली चलाने के बदले रंगदारी मांगते हैं, न देने पर उनसे रंजिश मानते हैं। इसी के चलते उनके भाई देवेंद्र पर हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। नन्हें ने बताया कि उसने दो बदमाशों को पहचान लिया। उसने हिस्ट्रीशीटर पाताराम, रवींद्र और उनके दो साथियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
थाने में हो गई एनसीआर और इंस्पेक्टर को जानकारी तक नहीं
युवक देवेंद्र गूजर की हत्या की कोशिश के मामले में जब इंस्पेक्टर कैंट रनवीर सिंह यादव से उनका पक्ष जानने को संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस तरह की कोई भी बात जानकारी में होने से इनकार कर दिया, जबकि थाने में एनसीआर दर्ज हो चुकी थी।