फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People stand in line soldier uniforms bush

लाइन में खड़े लोगों ने सिपाही की वर्दी फाड़ी

Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
People stand in line soldier uniforms bush
People stand in line soldier uniforms bush - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कतार में खड़े लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लाइन में लगे एक युवक को सिपाही ने डंडा मारा तो बखेड़ा हो गया। पहले युवक और सिपाही में मारपीट हुई फिर गुस्साई महिलाओं ने सिपाही को धुन दिया। उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस ने राम नगर चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार की तहरीर पर एक युवक को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। बैंक के बाहर पैसा निकालने के लिए लोगों की लाइन लगी थी। भीड़ अधिक होने के कारण शाखा प्रबंधक ने लोगों की पासबुक और बाउचर जमा कर लिए थे। एक घंटे पहले ही बैंक में कैश खत्म हो गया था। मैनेजर ने लोगों की पासबुक वापस करने की जिम्मेदारी वहां तैनात सिपाही अनुज सिंह राणा को दे दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर गूलड़गांव के मजरा मुलतकपुर निवासी महावीर सिंह की सिपाही से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिपाही ने आपा खो दिया और महावीर को कई डंडे मार दिए। महावीर भी सिपाही से भिड़ गया। दोनों में मारपीट होने लगी। यह देख लाइन में लगी महिलाएं भी सिपाही पर टूट पड़ीं उन्होंने सिपाही की धुनाई कर दी। इस दौरान सिपाही की वर्दी फट गई। रामनगर पुलिस चौकी से और भी पुलिस कर्मी आ गए। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण किसी की बोलने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में आंवला थाने से पुलिस पहुंची और महावीर सिंह को पकड़ कर आंवला थाने ले गए। कोतवाल सतेंद्र पाल सिंह पंवार ने बताया कि सिपाही ड्यूटी पर था। हंगामे के बाद लोगों ने उसे पीटा है। राम नगर चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार की ओर से धारा 353,332 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महावीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed