फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neonatal death due to midwifery, pregnant condition critical

दाई के चक्कर में नवजात की मौत, प्रसूता की हालत गंभीर 

Fri, 19 May 2017 01:13 AM IST
फरीदपुर। 
फरीदपुर।  Updated Fri, 19 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Neonatal death due to midwifery, pregnant condition critical
दाई के चक्कर में नवजात की मौत, प्रसूता की हालत गंभीर  - फोटो : दाई के चक्कर में नवजात की मौत, प्रसूता की हालत गंभीर 
तमाम जागरूकता अभियान के बाद भी लोगाें की सोच में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है। फरीदपुर के मोहल्ला महादेव में रहने वाली एक गर्भवती की हालत एक दाई के चक्कर में बिगड़ गई। नवजात की मौत तो हुई ही साथ में प्रसूता की जान पर भी बन आई। समय रहते उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया तब जाकर प्रसूता की हालत में सुधार हुआ है। घरवालों ने दाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

मामला बीते शनिवार का है। मोहल्ला महादेव में मोहन लाल के बेटे रवि की पत्नी पहली बार गर्भ से थीं। नौ माह पूरे होने पर उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। रवि अपनी पत्नी को फरीदपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां स्थिति गंभीर बताते हुए आपरेशन से ही बच्चा होने की बात कहकर जिला महिला अस्पताल बरेली के लिए भेजा गया। रवि अपनी पत्नी को बरेली ला ही रहे थे कि घर से फोन आ गया। रवि ने बताया कि उनके पिता ने दाई द्वारा घर पर ही प्रसव कराने की बात कहकर वापस बुला लिया। घर के लोगों ने जोर दिया तो रवि अपनी पत्नी को वापस घर ले आए। परिवार के लोगों ने बताया कि  मोहल्ला ऊंचा की दाई ने दावा किया कि वह महिला का प्रसव आपरेशन के बिना ही करा सकती है। आरोप है कि दाई ने बच्चे को ऐसे खींचकर बाहर निकाला कि उसकी सांस घुट गई और बच्चे ने दम तोड़ दिया। महिला भी बेहोश हो गई। आनन फानन में लोग फरीदपुर के निजी अस्पताल ले गए जहां से बरेली भेजा गया। बरेली में एक निजी अस्पताल में महिला भर्ती है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed