फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder

टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या

Sun, 21 Dec 2014 01:24 AM IST
अांवला/बरेली
अांवला/बरेली Updated Sun, 21 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
murder
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर खुर्द में मकान के पास पड़ा खाली प्लाट कब्जाने का विरोध करने पर पिता-पुत्रों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए। मृतक के भाई ने उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



गांव निवासी जोगेंद्र का करीब ढाई सौ वर्ग गज का प्लाट गांव के ही नन्हेलाल के प्लाट के पास है। दिल्ली में ठेके पर टेंपो चलाने वाला जोगेंद्र कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। बताते हैं कि जोगेंद्र के आने से चार महीने पहले नन्हेलाल ने अपने प्लाट में मकान बनवाना शुरू किया। तब मकान का नक्शा गड़बड़ होने की वजह से उसने जोगेंद्र के घरवालों से उनके प्लाट का कुछ हिस्सा मांगा। जोगेंद्र से बातचीत के बाद घरवालों ने संबंधित हिस्सा नन्हेलाल को दे दिया। बताते हैं कि मकान बनवाने के बाद नन्हेलाल की नजर जोगेंद्र के खाली पड़े बाकी प्लाट पर गढ़ गई।
विज्ञापन



 शुक्रवार रात जोगेंद्र उसी खाली प्लाट के पास खड़े थे। तभी नन्हेलाल की पत्नी रामवती से उसकी कहासुनी हो गई। इस बीच नन्हेलाल, उसके पुत्र बदन सिंह और गेंदन लाल तमंचे लेकर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो जोगेंद्र ने जबर्दस्त विरोध किया। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। एक गोली जोगेंद्र के सीने में लगी और वो गिर पड़े। तब हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घरवालों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बरेली ले जाते समय रास्ते में जोगेंद्र ने दम तोड़ दिया। घरवाले शव को वापस ले गए। जोगेंद्र के भाई रामेश्वर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नन्हेलाल और उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed