फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mukesh was killed by assassins in Prdhanpti

प्रधानपति के हत्यारों ने ही मारा था मुकेश को

Fri, 22 Jan 2016 01:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सिरौली में प्रधान पति मंजू सिंह की हत्या करने वाले गुलड़िया अरिल गांव के सौदान सिंह और उसके साथियों ने ही मुकेश कुमार की लूट का विरोध करने पर हत्या की थी। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर जेपी बंसला ने उन्हीं पर केस खोल दिया है।
विज्ञापन

10 जून 2015 को थाना आंवला के महमूदपुर गांव निवासी मुकेश शर्मा की अरिल नदी के पुल के पास हत्या करने के बाद बदमाश उनकी बाइक लूटकर ले गए थे। आंवला पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई तो यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था। सिरौली में प्रधान पति की हत्या होने के बाद पुलिस को सुराग मिला कि उनके हत्यारों ने ही मुकेश को मारा था। क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर जेपी बंसला ने बताया कि मंजू सिंह की हत्या के मामले में जेल गए सौदान और उसके साथियों ने ही मुकेश को लूटपाट के लिए रोका था। विरोध करने पर सौदान ने मुकेश की हत्या कर दी। घटनास्थल के पास के गांव में ही सौदान की बहन का घर है। सीओ क्राइम संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी का वारंट लेकर उसे कोर्ट में तलब कराया जा रहा है। सौदान के बाकी साथियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। लूटी गई बाइक भी उसके फरार साथियों के पास ही बताई जा रही है।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed