{"_id":"56e9ba164f1c1bec768b4732","slug":"mtia-intersection-in-prem-nagar-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनगर में मठिया चौराहे पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमनगर में मठिया चौराहे पर फायरिंग
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर में मठिया चौराहे पर बुधवार को लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। मामले में हिस्ट्रीशीटर सज्जाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दो लाख रुपये की रंगदारी न देने पर फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
106, भूड़ निवासी सोनू भारद्वाज और अंकित अरोड़ा में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोनू के परिवार में एक रिश्तेदार हिस्ट्रीशीटर है। इधर अंकित अरोड़ा का हिस्ट्रीशीटर सज्जाद के पास उठना बैठना है। बुधवार की सुबह 9.40 बजे सज्जाद ने सोनू को फोन कहा कि मुझे दो लाख रुपये तुरंत रंगदारी दो नहीं तो तुम्हें गोली मार दूंगा। वह अपने पिता रामदास के साथ दूसरे घर पहुंचा तो सज्जाद और उसके साथियों ने उसे घेरकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। उसने और उसके पिता ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के दौड़ाने पर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। मामले में सोनू की तरफ से सज्जाद और उसके साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर, अंकित अरोड़ा ने सोनू और उसके साथियों पर जान से मारने की नीयत के फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। अंकित ने बताया कि सोनू और उसके साथियों से उसका लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोनू उसे जान से मार डालना चाहता था। वह जान बचाने के लिए सज्जाद के घर में घुसा तो उसने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।