{"_id":"59f2424e4f1c1b6f548b94d7","slug":"mobile-gang-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटने वाले दो गिरोह चढे़ हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूटने वाले दो गिरोह चढे़ हत्थे
बरेली।
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रेमनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो मोबाइल लूट गिरोह पकड़ लिए। इनके पास से चोरी के नौ मोबाइल बरामद हुए हैं। लूट में इस्तेमाल होने वाली बाइक और स्कूटी भी मिली है। हजियापुर के एक दुकानदार को भी चोरी के मोबाइल खरीदने के आरोप मेें पकड़ा गया है।
अशोक नगर तिराहे के पास दरोगा अरुण कुमार ने चेकिंग के दौरान सफेद स्कूटी सवार दो लड़कों को रोका था। इनकी पहचान अभिषेक चौधरी निवासी शंकर फ्लोर मिल और पवन कुमार मौर्य निवासी नवादा शेखान के रूप में हुई। तलाशी में तमंचा और जिंदा कारतूस मिलने के बाद इन्हें थाने लाया गया। बदमाशों के पास से चोरी के दो मोबाइल भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि हजियापुर में दुर्गा मंदिर के पास रघुनाथ सिंह की दुकान पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। बदमाशों ने 24 अक्तूबर की रात 10.30 बजे लल्ला मार्केट में महिला से मोबाइल लूट की वारदात भी स्वीकार की। पुलिस ने रघुनाथ की दुकान पर छापेमारी की तो वहां चोरी के दो और मोबाइल बरामद हुए। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कुल पांच मोबाइल बरामदगी किए। इसी तरह कानून गोयान चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे पर चेकिंग में अविनाश कुमार निवासी आजमनगर, अकरम निवासी कांकरटोला को पकड़कर हंक बाइक, चोरी के चार मोबाइल बरामद किए। उन्होंने प्रेमनगर में ही 24 अक्तूबर को हुई मोबाइल लूट भी कबूल की। प्रेमनगर पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया। प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर पंकज वर्मा के मुताबिक, अभिषेक के पिता बारादरी थाने में पुलिस वालों के कपड़े धोते हैं। वह पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। वहीं, अविनाश भी मोबाइल लूट के मामले में जेल जा चुका है।