{"_id":"a26e0c0ba8be17b8cec8185d0b8470a6","slug":"mini-bypass-degree-college-spokesman-purse-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाईपास पर डिग्री कॉलेज प्रवक्ता का पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी बाईपास पर डिग्री कॉलेज प्रवक्ता का पर्स लूटा
बरेली
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बाइक सवार दो लुटेरे मिनी बाईपास पर रिक्शे से कर्मचारी नगर जा रहीं डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता राका शर्मा का पर्स लूट ले गए। पर्स में तीस हजार रुपये, सोने के टॉप्स और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए कार्रवाई का आश्वासन देकर थाने से टरका दिया।
इज्जतनगर इलाके के मिनी बाईपास स्थित कर्मचारी नगर निवासी राका शर्मा चंदौसी डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता हैं। वह सप्ताह में एक दिन कर्मचारी नगर स्थित अपने आवास पर आती हैं। यहां उनके भाई पदम शर्मा भी मय परिवार के रहते हैं। प्रवक्ता राका शर्मा शुक्रवार को छुट्टी आई हुई थीं और उन्होंने शील चौराहे पर स्थित नारायन ज्वैलर्स की दुकान से सोने के टॉप्स खरीदे और पर्स में रख लिए। वह अपने भाई पदम के साथ रिक्शे पर बैठकर कर्मचारी नगर की ओर चल दीं। पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे भी लग गए। इज्जतनगर स्टेशन से आगे मिनी बाईपास पर विपिन अस्पताल से पहले चौराहे पर पहुंचते ही शाम सात बजे अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक सवार राका शर्मा के हाथ में थमा पर्स लूटकर भाग निकले। बाइक पर सिर्फ यूपी 25 नंबर अंकित था, आगे का नंबर गायब था। बाइक चलाने वाला लुटेरा हेलमेट लगाए था, जबकि दूसरा ग्रे कलर की शर्ट पहने था। पर्स लूटकर भाग रहे लुटेरों को पकड़ने के लिए राका शर्मा और उनके भाई ने शोर भी मचाया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की और लुटेरे आसानी से भाग निकले। पुलिस ने भी सिर्फ तहरीर रखकर कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया। उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसओ इज्जतनगर आरके शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, अगर कोई तहरीर थाने में आई होगी तो दिखवाया जाएगा।
पहले की घटनाओं का नहीं हो सका खुलासा
इज्जतनगर इलाके में बाइक सवार लुटेरे सक्रिय हैं। पिछले दिनों बड़ा बाईपास पर नवाबगंज के जरी कारोबारी की बाइक और नकदी लूट ली गई थी। इसके अलावा हल्द्वानी के एक व्यापारी की कार से लाखों रुपये उड़ा लिए गए थे। इज्जतनगर स्टेशन के आगे ही दो बार चेन स्नेचिंग भी हुई, लेकिन पुलिस ने इन ज्यादातर घटनाओं का खुलासा तो दूर, रिपोर्ट तक नहीं लिखी। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन वारदात कर रहे हैं। पुलिस उन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।