फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married burnt alive in the house, death

घर में जिंदा जली विवाहिता, मौत

Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Married burnt alive in the house, death
Married burnt alive in the house, death - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शनिवार रात एक विवाहिता घर में जिंदा जल गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि पति के अवैध संबंधों को लेकर घर में झगड़ा होता था। महिला के मायकेवाले पति और उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने विवाहिता के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

   धनौरा गौरी गांव निवासी मुकेश पांडेय ने अपनी बेटी ऊषा (22) का विवाह करीब डेढ़ साल पहले गांव अंजनी निवासी चंद्रभान साहू के साथ किया था। आरोप है चंद्रभान के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही इसकी जानकारी ऊषा हो गई। चंद्रभान रोज रात को देर से घर लौटता था। इसको लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। आरोप है कि चंद्रभान पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके लिए वह मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। एक साल में कई बार ऊषा अपने मायके गई। हर बार रिश्तेदारों की पंचायत के बाद उसे ससुराल भेज दिया गया। दस दिन पहले ही ऊषा ससुराल गई थी। इसके बावजूद चंद्रभान ने आदतें नहीं बदलीं।
विज्ञापन

   ऊषा के बहनोई महेशपाल ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे चंद्रभान घर पहुंचा। वह शराब के नशे में था। ऊषा ने देर से आने का विरोध किया, जिससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। आरोप है कि इसी बीच चंद्रभान ने मिट्टी का तेल उलटकर ऊषा के कपड़ों में आग लगा दी। चीखें सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई। पड़ोसियों की सूचना पर मायकेवाले पहुंचे तो ऊषा गंभीर रूप से झुलसी हालत मेें मिली। इसी बीच सिरौली थाने के प्रभारी निरीक्ष पवन कुमार मौके पर पहुंचे और ऊषा को जिला अस्पताल भिजवाया। रविवार सुबह दस बजे ऊषा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृत्यु पूर्व पुलिस को दिए बयान में ऊषा ने बताया कि उसे चंद्रभान ने जलाया है। चंद्रभान और उसके पिता लालमन साहू को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उधर, चंद्रभान का कहना है कि ऊषा ने कमरे में बंद होकर खुद मिट्टी का तेल उलटकर आग लगाई। कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि ऊषा ने पति पर जलाने का आरोप लगाया है। रविवार देर शाम तक मायकेवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed