फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man killed his wife and friends !

पत्नी और दोस्त ने मार डाला युवक को!

Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Man killed his wife and friends !
मृतक की पत्नी
जियानगला गांव में युवक का शव उसी के बेड पर मिलने से सनसनी मच गई। उसके गले में धोती का कटा हुआ आधा फंदा पड़ा था और आधा टुकड़ा लिंटर के कुंडे में बंधा था। युवक के पिता ने उसकी पत्नी और दोस्त पर गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों ने दोनों को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

गांव के मुन्ना लाल ने बताया कि उसके 22 वर्षीय बेटे विनोद की शादी दो साल पहले शाही के फरीदापुर गांव में धर्मवती से हुई थी। विनोद के ससुराल वाले गुड़गांव में मजदूरी करते हैं। विनोद भी  पत्नी को लेकर मजदूरी करने वहीं चला गया। मुन्ना लाल के अनुसार वहां विनोद की अलवर (राजस्थान) के राजगढ़ परवैणी निवासी राजेश से दोस्ती हो गई। राजेश भी वहां मजदूरी करता था। आरोप है कि राजेश ने विनोद की पत्नी धर्मवती से नजदीकियां बढ़ा लीं। दो दिन पहले ही विनोद अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव जिया नगला आया था। उनके साथ राजेश भी यहां आया था।  
विज्ञापन

मंगलवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे बेड पर विनोद का शव पड़ा देखा तो होश उड़ गए।  विनोद के गले में धोती का कटा हुआ आधा फंदा पड़ा था और आधा फंदा ऊपर लिंटर के कुंडे में बंधा था। मुन्ना लाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मुन्ना लाल ने विनोद की पत्नी धर्मवती और राजेश पर विनोद को रास्ते से हटाने के इरादे से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर घर में मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवती का कहना है कि वह सोमवार रात अपने कमरे में सोई थी। उसके साथ ही विनोद भी सोया था। रात में किस समय विनोद ने रात में किस समय लिंटर के कुंडे में फंदा डालकर उस पर लटककर फांसी लगा ली, यह उसे पता ही नहीं चला। धर्मवती के मुताबिक सुबह नींद टूटने पर उसने जब विनोद का शव फंदे पर लटका देखा तो घर में मौजूद राजेश को आवाज दी। राजेश ने फंदा बीच से काटकर विनोद का शव नीचे उतार कर बेड पर रख दिया। विनोद ने आत्महत्या क्यों की, इसका वह जवाब नहीं दे पाई। 



ये उठ रहे सवाल
- अगर राजेश ने आत्महत्या की तो उसने दरवाजा बंद क्यों नहीं किया।
- धर्मवती ने फंदे पर शव लटका देख परिवार वालों को जानकारी क्यों नहीं दी। 
- फंदा काटकर शव दोनों ने ही क्यों उतारकर बेड पर रखा।
- गांव आने पर राजेश क्यों आया साथ में ही। 

प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। तहरीर के आधार पर विनोद की पत्नी धर्मवती और राजेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। 
- हरीश राजपूत, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed