{"_id":"d249f8e2130289f0c488a584b733f794","slug":"lut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के जेवर लूटे, एक बदमाश चढ़ा हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के जेवर लूटे, एक बदमाश चढ़ा हत्थे
बरेली
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक महिला के कुंडल और चेन लूट ली। हालांकि, भाग रहा एक उचक्का हत्थे चढ़ गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों बदमाशों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इटउआ बेनीराम गांव निवासी जगन्नाथ की पत्नी लीलावती बड़ा बाईपास किनारे उपले पाथने जा रही थी। इसी बीच रिठौरा की तरफ से लाल रंग की पल्सर से दो युवक आ गए। एक ने लीलावती के सीने पर तमंचा लगा दिया। दूसरे ने उनके कुंडल और चेन खींच ली। लीलावती ने शोर मचाया तो थोड़ी दूर पर ढाबे में मौजूद उनका बेटा टिंकू दौड़ पड़ा। इसी बीच एक बदमाश ने बाइक स्टार्ट कर दी। दूसरा भी बाइक पर बैठने के लिए भागा, लेकिन टिंकू और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसका साथी भाग निकला। सूचना पर थाने से एसआई वीरेंद्र राणा मौके पर पहुंच गए और पकड़ गए लुटेरे को थाने ले आए। पता चला कि वह भोजीपुरा के रम्पुरा माफी गांव निवासी इसरार है। उसका फरार साथी सीबीगंज के महेशपुरा का असगर है। लीलावती के पति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट की नामजद रिपोर्ट कराई है।