फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Love Story of minors in the police station scene

नाबालिगों की लव स्टोरी पर थाने में बखेड़ा

Mon, 16 Jan 2017 12:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 16 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
 संजय नगर के नाबालिगों की लव स्टोरी को लेकर थाना बारादरी में बखेड़ा खड़ा हो गया। लड़की के पिता उसके नाबालिग दोस्त के खिलाफ रेप का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसे थाने में ही छोड़ गए। पुलिस ने लड़की को सुपुर्दगी में देने के लिए पिता को बुलाया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लड़की जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में है। सोमवार को उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन

  संजयनगर निवासी 13 वर्षीय लड़की एक निजी स्कूल में दादी के साथ काम करती है। पड़ोस में ही रहने वाला 16 वर्षीय लड़का भी निजी अस्पताल में नौकरी करता है। दोनों में दोस्ती हो गई। लड़के के बड़े भाई की घर में ही मोबाइल की दुकान है। उसने वहां से लड़की को मोबाइल फोन दिया। इसके बाद दोनों बात करने लगे। दोनों के परिवारवालों को पता लगा तो उन्होंने पाबंदी लगाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। रविवार को पिता लड़की को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को बताया कि पड़ोस के लड़के ने उसके साथ दोस्ती कर दो दिन पहले रात को कुदेशिया पुल के नीचे रेप किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाए। प्रभारी निरीक्षक ने फोन कर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह सिद्धू को बुलाकर केस उनके सुपुर्द कर दिया। इसी बीच लड़के के पिता थाने पहुंच गए। थोड़ी देर बाद लड़का भी आ गया। प्रभारी निरीक्षक के सामने ही दोनों में काफी देर नोकझोंक होती रही। लड़के के पिता का कहना था कि लड़की उनके बेटे को परेशान कर रही है, जबकि लड़की के पिता ने लड़के पर प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा दिया। दोनों पक्षों में काफी देर थाने में ही नोकझोंक होती रही। प्रभारी निरीक्षक ने जैसे ही लड़के को थाने के ऑफिस में बैठाया, लड़की की आंखों से आंसू टपकने लगे। इस पर पिता लड़की को थाने में छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि लड़के के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखो तो दोनों को जेल भेज देना। वह लड़की से तंग आ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसीके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।    
विज्ञापन


कुदेशिया पुल के नीचे रेप का लगाया आरोप
पिता का आरोप है कि दो दिन पहले लड़का उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कुदेशिया पुल के नीचे ले गया था। वहां उसके साथ रेप किया। रात साढ़े ग्यारह बजे तक लड़की घर नहीं आई तो तलाश की गई। जानकारी करने पर पता लगा कि लड़का भी घर पर नहीं है। इसी बीच लड़की घर लौट आई। पूछताछ करने पर वह गुमसुम हो गई। कुछ बताने को तैयार नहीं हुई। रविवार को उसने अपनी मां और दादी को घटना की जानकारी दी। पिता का कहना है आरोपी के घर शिकायत करने गए तो लड़के और उसके पिता ने हड़काकर भगा दिया। कहने लगे ज्यादा मत बोलो, तुम्हारी लड़की को उठाकर ले जाऊंगा। थाने में शिकायत करने पर जान से मार डालूंगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी पर लटक गई थी लड़की
बीते साल 10 जून को दोस्त के साथ पकड़े जाने पर पिता की पिटाई से नाराज होकर लड़की ने फांसी पर लटककर जान देने की कोशिश की थी। परिवारवालों ने उसे तुरंत फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed