फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kent Baringla village firing, five injured

कैंट के बारीनगला गांव में फायरिंग, पांच लोग जख्मी

Thu, 04 Feb 2016 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 04 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kent Baringla village firing, five injured
बरेली। थाना कैंट के बारीनगला गांव में बाजार से लौटते वक्त बाइक से जरा सी धूल उड़ने को लेकर विवाद होने पर असलहे निकल आए और धांय-धांय होने लगी। फायरिंग में दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने प्रधान के देवर समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बारीनगला गांव के बाहर बाजार लगता है। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव का शिवकुमार बाइक पर सवार होकर बाजार से लौट रहा था। शिवकुमार पूर्व प्रधान नारायण सिंह का करीबी है। इसके पीछे से प्रधान पूनम देवी का देवर हरप्रसाद उर्फ पप्पू बाइक से आ रहा था। हरप्रसाद प्रधान का देवर है और पीआरडी का जवान है। कैंट थाने में ही उसकी ड्यूटी रहती है। शिवकुमार की बाइक से धूल उड़ी तो उसने ओवरटेक करके उसके आगे बाइक लगा दी और बुरा भला कहने लगा। इससे गुस्साए शिवकुमार ने हरप्रसाद को थप्पड़ मार दिया। घर पहुंचकर शिव कुमार ने फोन करके अपने बेटे प्रमोद कुमार के अलावा परिवार के संतोष कुमार, बाबूराम आदि को घर बुला लिया। आरोप है कि इसी बीच हरप्रसाद और उसके साथियों ने शिव कुमार के घर पर पहुंच कर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों में वहीं जमकर मारपीट हुई। मारपीट में प्रमोद कुमार, शिवकुमार, बाबूराम और संतोष कुमार के अलावा दूसरे पक्ष का हरप्रसाद का बेटा जख्मी हो गया। अचानक सरेशाम फायरिंग से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। इंस्पेक्टर सूर्यनाथ सिंह की सूचना पर सीओ संतोष सिंह भी गांव पहुंच गए। पुलिस गांव से दोनों पक्षों के सात लोगों को पकड़कर थाने ले आई। दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा लिखकर घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।   
विज्ञापन


प्रधान पति फायरिंग के बाद से गायब  
घटना के बाद बारीनगला के प्रधान के पति लालकरन गांव छोड़कर चले गए। एक महीने पहले गांव में बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस गांव गई तो लालकरन ने फायरिंग कर दी थी। इस पर उनके खिलाफ पूर्व प्रधान नारायण सिंह ने जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा लिखा दिया था।  हरप्रसाद का बेटा भी उस मुकदमे में नामजद है। गांव वालों का कहना है कि हरप्रसाद का पुलिस में उठना-बैठना है। पीआरडी का जवान होने की वजह से वर्दी का भी रौब दिखाता रहता है। शराब पीकर आए दिन हरप्रसाद गांव में दबंगई दिखाता है। मूछ की लड़ाई में दोनों पक्षों में आए दिन तनातनी का माहौल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed