फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Junkie train worker interrupted the woman in AC coach, arrested

नशेड़ी रेल कर्मी ने एसी कोच में महिला से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2017 01:21 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Fri, 28 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Junkie train worker interrupted the woman in AC coach, arrested
नशेड़ी रेल कर्मी ने एसी कोच में महिला से की छेड़छाड़, गिरफ्तार - फोटो : Junkie train worker interrupted the woman in AC coach, arrested
दिल्ली से शाहजहांपुर जा रही महिला यात्री के साथ एसी कोच में सफर कर रहे रेलवे बोर्ड दिल्ली के कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर ट्रेन में चल रहे एस्कार्ट ने आरोपी रेल कर्मी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक वह नशे में था। बरेली लाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और महिला की ओर से मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

घटना बुधवार रात सवा बजे मूंढापांडे के पास हुई। दिल्ली से फैजाबाद जा रही फैजाबाद एक्सप्रेस के बी-वन कोच में सीट नंबर 28 पर फैजाबाद के थाना सदर क्षेत्र के गांव बिछिया निवासी सुरेश चंद्र सफर कर रहे थे। सुरेश चंद्र रेलवे बोर्ड दिल्ली में कार्यरत है। वह बुधवार रात दिल्ली से फैजाबाद जा रहा था। इसी दौरान इसी कोच में शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र की एक महिला भी आई और सीट को अपना बताते हुए बैठ गई। महिला का आरोप है कि मूंढापांडे के पास आते ही रेल कर्मी ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर देख लेने की धमकी तक दे डाली। तभी उसने शोर मचा दिया तो ट्रेन में चल रहे जीआरपी जवान आ गए और सुरेश चंद्र को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक वह नशे में था। नशे में ही उसने महिला से छेड़छाड़ की। बरेली लाकर उसके खिलाफ महिला की ओर से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया और बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

टीटीई ने कहा था सीट नंबर 28 पर बैठ जाओ
महिला के पास वेटिंग का टिकट था। उसकी सीट कंफर्म नहीं हुई थी। महिला के मुताबिक टीटीई ने ही उससे कहा था कि सीट नंबर 28 पर बैठ जाओ, लेकिन इस पर रेल कर्मी सुरेश चंद्र सफर कर रहा था और महिला भी यहां बैठ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट मेरी कंफर्म थी, महिला जबरन बैठना चाहती थी
आरोपी सुरेश का कहना है कि सीट उसकी कंफर्म थी। महिला उसकी सीट पर जबरन बैठना चाहती थी। जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। 
 रेल कर्मी सुरेश शराब के नशे में था। महिला ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
सुनील दत्त, इंस्पेक्टर जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed