{"_id":"579cfe324f1c1bfa1421e50f","slug":"ivri-hostel-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई हॉस्टल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईवीआरआई हॉस्टल में हंगामा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
आईवीआरआई के हॉस्टल नंबर चार में शनिवार रात को छात्रों ने खूब हंगामा किया। छात्र बाइवा में एक छात्र की थीसिस फाड़े जाने के बाद उसके अवसाद में आने से नाराज हो गए थे। छात्रों ने इस मामले में रविवार को निदेशक से मिलने की बात कही है।
बताया गया कि शनिवार को बाइवा में एमवीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र की थीसिस में कुछ कमी होने की वजह से परीक्षक ने थीसिस ही फाड़ दी। इससे परेशान छात्र अवसाद में आ गया। शाम को वह हॉस्टल पहुंचा तो रोने लगा। उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसको साथियों ने सांत्वना दी और हंगामा शुरू कर दिया। लड़के काफी देर तक हंगामा करते रहे। उन्होंने रविवार को इस मामले की शिकायत निदेशक से करने की बात कही है। कहा है कि अगर निदेशक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।