{"_id":"581b94b44f1c1b5e3843822a","slug":"injured-child-died-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ा
बरेली, ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली लगने से घायल हुई दस वर्षीय बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दबंगों ने दुष्कर्म करने के इरादे से बच्ची को अगवा करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई थी।
यह घटना 24 अक्तूबर को रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में हुई थी। इसकी रिपोर्ट मिलक थाने में दर्ज कराई गई थी। वहां की रहने वाली दस वर्षीय बच्ची अपने घर में अकेली थी। उसके पिता खेत पर गए हुए थे। मोहल्ले के रिजवान और रेहान समेत चार-पांच युवक घर में घुसकर बच्ची को जबरन उठाकर ले जाने लगे। आरोप है अगवा करने वालों का इरादा बच्ची से दुष्कर्म करने का था। शोर मचाने पर आरोपियों ने बच्ची को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। गंभीर हालत में उसे यहां भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को यहां बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।