{"_id":"58ebde494f1c1bc236cf5ca4","slug":"in-the-house-of-the-prison-warden-1-5-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल वार्डन के घर में डेढ़ लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल वार्डन के घर में डेढ़ लाख की चोरी
बरेली।
Updated Tue, 11 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
In the house of the prison warden 1.5 million theft
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
इज्जतनगर जंक्शन के सामने स्थित सेंट्रल जेल के वार्डन के आवास के ताले तोड़कर चोर डेढ़ लाख के जेवर और नगदी चुरा ले गए। वार्डन ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने वार्डन के आवास पर पहुंचकर तफ्तीश की। थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सेंट्रल जेल में सरस कुमार पाठक वार्डन हैं। वह जेल परिसर में सरकारी आवास में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। रविवार सुबह सात बजे वार्डन सेंट्रल जेल की कमांड में ड्यूटी पर गए थे। पत्नी सरिता पाठक से उन्होंने कहा था कि लंच पड़ोसी जेल कर्मी के हाथ भिजवा देना। सरिता ने बेटे नैन पाठक और बेटी मुस्कान पाठक को स्कूल भेज दिया। लंच तैयार करने के बाद वह करीब 11 बजे पड़ोस मेें रहने वाले जेल कर्मी के घर गई थीं। टिफिन देने के बाद लौटते में वह पड़ोस की महिलाओं से बात करने लगीं। करीब 12.30 बजे जब वह घर पहुंचीं तो ताले टूटे हुए थे। अंदर गईं तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी की सेफ से जेवर भी गायब थे।
स्थानीय गिरोह पर शक
सरिता ने पति को मोबाइल पर चोरी की जानकारी दी। वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। इज्जतनगर थाने की पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार सरकारी आवास में चोरी करने के लिए स्थानीय चोरों पर शक है। क्योंकि चोर को सेफ में जेवर होने की जानकारी थी। उसने घर में अन्य सामान चोरी नहीं किया।
विज्ञापन
वार्डन ने चोरी की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज हुई है। जल्द चोरों को पकड़कर माल की बरामदगी करवाई जाएगी।
-गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर इज्जतनगर