{"_id":"59c2d2f84f1c1bdd148b48ed","slug":"in-spite-of-cheating-dowry-in-devananii-ig-bharke","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेताने के बावजूद देवरनियां में डकैती.. आईजी भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेताने के बावजूद देवरनियां में डकैती.. आईजी भड़के
बरेली।
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
डकैती के बाद िबबिख्ारा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज में हत्या और डकैती के बाद आईजी ने साफ चेताया था, जल्द ही दूसरी वारदात हो सकती है। अलर्ट रहें। बदमाशों को जल्द से जल्द ढूंढे। लापरवाही की आदी हो चुकी पुलिस को अपने ही आलाधिकारी की बात में शायद दम नजर नहीं आया, इसलिए पुराना ढर्रा नहीं छोड़ा। बदमाशों को पकड़ने में तेजी न दिखाने का ही नतीजा रहा कि आईजी एसके भगत की आशंका के मुताबिक फिर वारदात हो गई। घटना के बाद लापरवाही सामने आने पर आईजी एसके भगत ने स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसी के बाद एसएसपी ने एसएचओ देवरनियां एसएच पवार और एसआई रनधीर के खिलाफ जांच बैठ दी।
पता चला है कि डकैती की वारदात के बाद नाइट ड्यूटी पर तैनात दरोगा सोने चले गए थे। गश्ती पुलिस भी गायब थी। यही वजह रही कि बदमाश 45 मिनट तक बंधक बनाकर परिवार के साथ मारपीट करते रहे। इतना ही नहीं, लूट का प्रयास होने के बाद यासीन ने करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सिर्फ यासीन के मकान का मुआयना कर लौट गई। घायल नूरुद्दीन की सुध भी नहीं ली। यासीन का आरोप है कि चोरी की तहरीर लिखने का दबाव बनाया गया।
बता दें कि आईजी ने नवाबगंज में हत्या और डकैती के बाद चेताया था कि बदमाश रेलवे लाइन के किनारे वारदात करते हैं, जल्द ही दूसरी वारदात होगी। माना जा रहा है कि बदमाश ट्रेन से आते हैं। दोनों वारदातों में समानता के बाद माना जा रहा है कि एक ही गिरोह ने वारदात की है। परिवार के मुताबिक, अधिकतर बदमाश सिर्फ कच्छा पहने थे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने भी एसएचओ को देरी से सूचना देने के लिए फटकार लगाई। कंट्रोल रूट और कमांड कार्यालय में वारदात की सूचना सुबह दी गई। गांववालों ने भी बदमाशों का पीछा किया। समय पर पुलिस अलर्ट हो जाती तो गिरोह पकड़ लिया जाता। वारदात हो जाने के बाद पुलिस ने अब डेरों में दबिश देकर संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एक और संदिग्ध बैग मिला
पुलिस को खेत में एक और बैग मिला है, जिसका इस लूट से संबंध नहीं है। पुलिस बैग के बारे में भी छानबीन कर रही है। नूरुद्दीन और उसकी पत्नी को पुलिस ने सौ फुटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार से एसपी देहात ख्याति गर्ग ने मुलाकात कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
पहले भी हो चुकी है वारदातें
- बीते सोमवार सुरेंद्र कश्यप व शाहीनबानो के घरों का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई थी।
- सात दिन पहले रिछा के व्यापारी मजीद कुरैशी व सलीम कुरैशी से 55 हजार रुपये की लूट हुई थी।
- जरी कारीगर इस्तकार हुसैन से बीस हजार रुपये की लूट हुई थी।