फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In -laws murder woman strangled

ससुराल में महिला की गला दबाकर हत्या

Wed, 21 Sep 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 21 Sep 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
रिठौरा। कस्बे में एक महिला की उसी की ससुराल में गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम में महिला के ढाई महीने की गर्भवती होने की भी पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

थाना बिथरी चैनपुर के गांव टड़वा निवासी लालता प्रसाद ने अपनी पुत्री मचला देवी का विवाह करीब 13 वर्ष पहले रिठौरा के मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वेदराम के पुत्र पेंटर राजेंद्र उर्फ पप्पू के साथ किया था। दंपति के चार बच्चे भी हैं। आरोप है कि कुछ समय से पति पत्नी के बीच आपसी कलह चल रहा था। अक्सर इन लोगों में मारपीट भी होती थी जिसकी जानकारी पड़ोसियों को भी थी। लालता प्रसाद का आरोप है कि विवाद के चलते सोमवार की रात राजेंद्र ने अपने परिवार की मदद से उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। मंगलवार रात हुए पोस्टमार्टम में भी इस तथ्य की पुष्टि हुई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे लालता प्रसाद की सूचना पर हाफिजगंज पुलिस पहुंची तो शव घर में पड़ा मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मचला देवी के पति राजेंद्र, देवर राजीव कुमार, ससुर वेदराम केे खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव को अपने घर ले गए। वहीं, महिला के ससुर वेदराम का कहना था कि घटना के वक्त घर पर मचला के अलावा कोई और नहीं था। उसी ने चुनरी से फंदा लगाकर गेट के सहारे लटककर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed