{"_id":"5820e0cf4f1c1bf47eb38814","slug":"hit-and-rosewood-trees-hung","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारा और शीशम के पेड़ से लटका दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारा और शीशम के पेड़ से लटका दिया
बरेली, ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे से लापता युवक को मारकर शव शीशम के पेड़ से लटका दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात यमुना प्रसाद और फारेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
मनकरा के 42 वर्षीय हृदयेश कुमार गंगवार उर्फ राजू ब्लाक के पास ही गोस्वामी मार्केट में पायल फोटो स्टूडियो नाम से फोटोग्राफी की दुकान चलाते थे। फोटोग्राफी का काम काफी पहले बंद कर चुके थे। इन दिनों वह एक फाइनेंस कंपनी से जुड़े थे। रविवार सुबह लगभग नौ बजे से वह मार्केट जाने के लिए घर से निकले। देर रात तक लौटकर घर नहीं आए। चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह जब लोग खेत में शौच को गए किसी ने गन्ने के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर राजू की लाश लटकती देखी। ये खबर पाकर परिवार वाले भागते हुए पहुंचे। राजू के पैर में साड़ी की पट्टी बंधी थी। सीओ गिरीश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर देशपाल सिंह भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम ने जांच के बाद लाश को पेड़ से उतरवाया और मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक राजू के शरीर पर फटी हुई बनियान थी। खेत में शर्ट, ऊनी जर्सी और चप्पलें अलग-अलग पड़ी थीं। गरदन और सीने पर चोट, खरोंचों के निशान भी देखे गए। मृतक के भाई ने गांव के ही संतोष कश्यप के विरुद्ध रंजिशन हत्या का शक जताते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की मानें तो राजू और संतोष दोनों अक्सर शाम को एक साथ बैठकर शराब पीते थे। दिवाली पर शराब के नशे में लेन देन को लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। राजू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी गायत्री देवी और 14 वर्षीय बेटे पिंटूू, आठ साल की बेटी दीक्षा को छोड़ गया है।
पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सिफारिश
पुलिस का मानना है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद हत्यारे लाश को पैर में साड़ी से बांधकर बांधकर गन्ने के खेत में खींचते हुए पेड़ तक लाए और पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की। इंस्पेक्टर देशपाल ने मृतक का राजू का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों से कराने की सिफारिश की है। पुलिस की ओर से मृतक के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराने के लिए लिखा गया है।