{"_id":"5761b3c14f1c1bb26511d537","slug":"haziapur-organically-30-accused-on-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजियापुर बवाल के 30 आरोपियों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजियापुर बवाल के 30 आरोपियों पर मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
थाना बारादरी के मोहल्ला हजियापुर में ईयर फोन छीनने को लेकर आमने-सामने आकर पथराव करने वाले 30 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा लिखा है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
मंगलवार रात 9.30 बजे हजियापुर में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रहे इमरान के दोस्त करन के कान से रोहित नाम के युवक ने वाल्मीकि बस्ती में मोबाइल का ईयर फोन छीन लिया था। उसके साथ अमन, विशाल और शिवा बैठे थे। इमरान के ईयर फोन मांगने पर रोहित ने थप्पड़ मार दिया था। इमरान के शोर मचाने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़कर भगा दिया। बाद में प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने मौके का मुआयना किया। साथ ही दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर बातचीत की। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत हो पाया। बुधवार को एचसीपी दयानंद शर्मा ने अधिकारियों के निर्देश पर दोनों समुदायों के 15-15 लोगों के खिलाफ बलवे की धाराओं में मुकदमा लिखा दिया। साथ ही इमरान और विशाल को गिरफ्तार करने के बाद उनका चालान कर दिया।