फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl raped by nephew

साली से दुष्कर्म कर बना ली क्लिपिंग

Fri, 23 Feb 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 23 Feb 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by nephew
डेमो इमेज
पत्नी गर्भवती हुई तो युवक ससुराल पहुंचा और चाकू के बल पर साली से दुष्कर्म करके उसकी वीडियो क्लिपिंग बना ली। अब उस क्लिपिंग के जरिए साली को बदनाम करने की धमकी देकर ससुराल वालों पर साली से निकाह कराने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

फरीदपुर के गांव में रहने वाले युवक का निकाह कैंट क्षेत्र के गांव में हुआ है। उसकी शादी को छह साल हो चुके हैं। युवक के ससुर के मुताबिक उसकी बड़ी बेटी इन दिनों गर्भवती है। इसी बीच दामाद उसकी 16 वर्षीय छोटी बेटी पर गंदी नजर रखने लगा। पांच फरवरी को दामाद उसके घर आया और छोटी बेटी के साथ गंदी हरकत की। इस पर सास ने दामाद से इसका ऐतराज जताया तो उसने माफी मांग ली। मगर अगले ही दिन वह फिर आ गया। रात में सभी खाना खाकर सोने चले गए तो वह चाकू के बल पर छोटी बेटी को दूसरे कमरे में उठा ले गया और चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर सुबह वह चला गया। उसके जाने पर बेटी ने घरवालों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर उन्होंने दामाद को फोन किया तो गलती हो जाने की बात कहकर उसने माफी मांग ली। मगर अब वह साली से शादी कराने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि उसने घटना की वीडियो क्लिपिंग भी बना ली है और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है। ससुर की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed